दोनों आरोपी नशा करते, चोरी के वाहन पर सवार होकर करते थे वारदातें, एक दिन के रिमांड पर - एसएचओ अमरजीत सिंह
लुधियाना 7 जुलाई (पारस दानिया): थाना जोधेवाल के क्षेत्र में एक्टिवा पर सवार 2 युवकों ने एक राहगीर से मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम दिया गया। शिकायत के बाद थाना जोधेवाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 लूटे हुए मोबाइल फोन और चोरी की एक्टिवा बरामद की है।
मामले की जानकारी
शिकायतकर्ता शिव शंकर गिरी पुत्र स्वर्गीय गंगा गिरी, निवासी बंदा बहादुर नगर, बहादुरके रोड़ ने पुलिस को बताया कि 06 अगस्त शाम करीब 7:00 बजे वह दुआ फैक्ट्री से पैदल फैक्ट्री के साथ वाली गली में फोन पर बात करते हुए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक्टिवा पर सवार 2 लड़के आए और उसका Redmi कंपनी का मोबाइल फोन सिम समेत छीनकर बहादुरके रोड़ सब्जी मंडी की तरफ फरार हो गए। तफ्तीश में पता चला कि मोबाइल फोन शिवम और आदर्श ने छीना है।
इसकी शिकायत मिलते ही जोधेवाल पुलिस की कार्रवाई की। थाना जोधेवाल के एसएचओ सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान शिवम पुत्र जयपाल कुमार, निवासी गांव भट्ठियां कलां और आदर्श पुत्र समरू, निवासी भट्ठियां कॉलोनी, मेट्रो के पास के रूप में है। दोनों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। पुलिस ने आरोपियों से 3 लूटे हुए मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की एक्टिवा बरामद की है। जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी की एक्टिवा पर सवार होकर राहगीरों से मोबाइल इत्यादि छीनकर फरार हो जाते थे। दोनों के खिलाफ थाना जोधेवाल में FIR नंबर 153, धारा 304(2), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है।
विशेष जानकारी में SHO जोधेवाल अमरजीत सिंह ने बताया आरोपियों से चोरी की एक्टिवा और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दोनों को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि इनसे जुड़ी अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।" पुलिस अब आरोपियों से अन्य लूट की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।