पटियाला पुलिस को बड़ी सफलता, लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 10 मोबाइल, चाकू-छुरे और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद
Aug7,2026
| Sushil Kumar | Patiala
पटियाला, 7 अगस्त। (सुशील कुमार सिंधी)
पटियाला पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना डिवीजन नंबर-4 लोहड़ीगेट पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी थाना प्रभारी (एसएचओ) ने प्रेस को दी।
एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी राह चलते लोगों को चाकू और छुरे दिखाकर डराते-धमकाते थे तथा उनसे मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूट लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों में नरेंद्र कुमार उर्फ दीक्षित भी शामिल है। पुलिस के अनुसार दीक्षित के खिलाफ पहले से भी लूटपाट के दो मामले दर्ज हैं और वह इस प्रकार की वारदातों का आदी है।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को नाकाबंदी एवं नियमित गश्त के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 10 लूटे गए मोबाइल फोन, चाकू-छुरे तथा वारदातों में इस्तेमाल किया जाने वाला एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे अन्य लूटपाट की वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी इस गिरोह में शामिल था या नहीं।
-tags-patialapolice-patiala-punjabpolice-crimenews-robbery-lootaccused-arrested-mobilerecovery-kniferecovered-motorcyclerecovered-policesuccess-crimecontrol-punjabnews-lawandorder-jagratilahar