पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू रविवार को फिल्लौर पहुंचे, जहां उन्होंने डेरा बाबा ब्रह्म दास में पहुंचकर गद्दीनशीन संत बाबा जसपाल जी के चरणों में नतमस्तक होकर अपनी भूल के लिए क्षमा याचना की। यह कार्यक्रम पंजाब अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी द्वारा सुनाई गई धार्मिक सजा के अनुरूप निर्धारित सेवा के तहत आयोजित किया गया।
डेरा ब्रह्म दास पहुंचने पर रवनीत सिंह बिट्टू ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ माथा टेका और संत बाबा जसपाल जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी भूल स्वीकार करते हुए क्षमा मांगी। संत बाबा जसपाल जी ने उन्हें सरोपा भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।
इस मौके पर रवनीत सिंह बिट्टू ने फिल्लौर क्षेत्र के लोगों को एक बड़ी सौगात देते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित फिल्लौर रेलवे ओवरब्रिज को मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी। साथ ही यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
बिट्टू ने कहा कि फिल्लौर के विकास से जुड़े कार्य उनकी प्राथमिकता रहे हैं और क्षेत्र के लोगों की सुविधाओं के लिए भविष्य में भी हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जिससे हजारों लोगों को प्रतिदिन लाभ मिलेगा।
इस मोको पर डेरा बाबा ब्राहम दास जी की और से डेरा आने पर निरंजन दास और पूर्व कॉन्सलर यश पाल गिंडा ने स्वागत किया.उनके साथ आज रणजीत पावर पूर्व जिला प्रधान,गोल्डी नाहार,एडवोकेट अमरिंदर सिंह,सुखविंदर सिंह,शाम लाल शर्मा,रहेजा आदि हाजिर थे