जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1,100 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब के औद्योगिक विकास और ग्रीन ऊर्जा को बड़ा बढ़ावा देगा: संजीव अरोड़ा

Apr1,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



- जोगिंद्रा ग्रुप का स्टील में 700 करोड़ रुपये और नवीकरणीय ऊर्जा में 400 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब में निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है: संजीव अरोड़ा

- जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किए जा रहे विस्तार से रोजगार के अवसर पैदा होंगे, क्षमता में वृद्धि होगी और पंजाब के औद्योगिक आधार को मजबूती मिलेगी: संजीव अरोड़ा

- नए निवेशों से मंडी गोबिंदगढ़ पंजाब के औद्योगिक विकास के मुख्य केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करेगा: संजीव अरोड़ा


पंजाब के उद्योग और वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा 1,100 करोड़ रुपये के निवेश के साथ रणनीतिक विस्तार की योजना की घोषणा की गई है, जिससे पंजाब के औद्योगिक विकास और ग्रीन ऊर्जा के उपयोग को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह निवेश पंजाब की प्रगतिशील नीतियों और कारोबार अनुकूल माहौल के प्रति उद्योगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह निवेश पंजाब की प्रगतिशील नीतियों और कारोबार अनुकूल माहौल के प्रति उद्योगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस विस्तार के तहत स्टील क्षेत्र में 700 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जो मुख्य रूप से जोगिंद्रा कास्टिंग्स और वर्धमान आदर्श के माध्यम से किया जाएगा। इसमें जोगिंद्रा ग्रीन इंडिया के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा में 400 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।

इस विस्तार की महत्वता को रेखांकित करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा, “जोगिंद्रा ग्रुप का टर्नओवर 3,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,000 करोड़ रुपये होने की संभावना है और इसके कर्मचारियों की संख्या 1,800 से बढ़कर 3,000 हो जाएगी, जिससे रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे।” उन्होंने आगे कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 37 मेगावाट से बढ़कर 120 मेगावाट हो जाएगी।

जोगिंद्रा ग्रुप के पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 1992 में स्थापित जोगिंद्रा ग्रुप उत्तरी भारत की एक अग्रणी औद्योगिक समूह है, जो स्टील निर्माण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है और यह कंपनी नवीकरणीय ऊर्जा में भी पैर पसार रही है। उन्होंने आगे कहा, “इस ग्रुप की अगुवाई सीएमडी आदर्श गर्ग द्वारा डायरेक्टर संजय गुप्ता और निमित गुप्ता के साथ की जाती है।”

इस संबंध में क्षेत्रीय प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि मंडी गोबिंदगढ़ हमेशा से पंजाब के स्टील उद्योग की रीढ़ की हड्डी रहा है। उन्होंने कहा, “आज भगवंत मान सरकार के अधीन यह नए निवेश, आधुनिकीकरण और साफ-सुथरे तथा अधिक कुशल उत्पादन के साथ अपनी स्थिति को और मजबूत कर रहा है। जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया गया विस्तार इस बात का स्पष्ट संकेत है कि गोबिंदगढ़ एक बार फिर पंजाब की औद्योगिक अर्थव्यवस्था के लिए विकास का मुख्य केंद्र बन रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब निर्माण और ग्रीन ऊर्जा में निवेश के लिए एक पसंदीदा स्थान के रूप में उभर रहा है और यह 1,100 करोड़ रुपये का निवेश औद्योगिक आधार को मजबूत करेगा, रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा करेगा और स्थायी विकास को सुनिश्चित करेगा।

भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मंत्री ने कहा, “आप सरकार उद्योग अनुकूल माहौल प्रदान करने, कारोबार करने में आसानी सुनिश्चित करने और पूरे सूबे में पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित निवेशों को प्रोत्साहित करने के लिए वचनबद्ध है।”

Jogindra-Group-s-1-100-Crore-Investment-To-Accelerate-Punjab-s-Industrial-Growth-Green-Energy-Push-Sanjeev-Arora



TOP HEADLINES


इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन के विद्यार्थियो
लुधियाना में कॉरपोरेट हाई-प्रोफाइल पार्टी में बॉलीवुड
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1,500 किलो संदिग्ध देसी घी बराम
गैंगस्टरां ते वार की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरो
जापान के उद्यमियों का हरियाणा की नीतियों पर भरोसा बढ़ा
कैंसर के कारणों के निवारण पर हाइकोर्ट ने याचिकाकर्ता स
*लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीट
लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने विभिन्न गांवों म
*एस.सी. आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा भलाई वि
*सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों स
विश्व बैंक व ए.आई.आई.बी की टीम ने शहर का दौरा कर अमृत
मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जा
कॉलेज से छात्र को पकड़ा सिग्नेचर कैप्सूलों क़े पत्तों सम
*मुख्यमंत्री द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरर
दीवान का मान सरकार पर हमला: लुधियाना में भारी बिजली कट
*वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों
डीएसपी योगेश कुमार शर्मा की सर्विस रिवॉल्वर साफ करते स
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेते थाना ड
*लुधियाना भाजपा में सब अच्छा नहीं*, पूर्व जिलाध्यक्ष क
​ लुधियाना में कबाड़ की दुकान में धमाका:एक की मौत, स

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49873022

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us