भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा लुधियाना में एमएसएमई टाउन हॉल मीटिंग का आयोजन

Dec19,2025 | Gautam Jalandhari | Ludhiana

एमएसएमई टाउन हॉल मीटिंग  में  लगभग 120 एमएसएमई उद्यमियों ने लिया भाग

 भारतीय रिज़र्व बैंक ने लुधियाना में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (एमएसएमई) उद्यमियों के साथ संवाद को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक एमएसएमई टाउन हॉल बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर श्री विवेक श्रीवास्तव, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । कार्यक्रम में श्री पंकज सेतिया, महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, पंजाब ग्रामीण बैंक सहित अन्य बैंकों के उच्च अधिकारी, सिडबी, एमएसएमई-डीएफओ, जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी), एनएसआईसी, उद्योग संघों के प्रतिनिधि सहित लगभग 120 एमएसएमई उद्यमियों ने भाग लिया। श्री पंकज सेतिया ने कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए एमएसएमई उद्यमियों के साथ प्रत्यक्ष और सार्थक संवाद के महत्व पर प्रकाश डाला।

श्री विवेक श्रीवास्तव ने अपने उदघाटन संबोधन में एमएसएमई पारितंत्र को सुदृढ़ करने हेतु रिज़र्व बैंक द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने प्राथमिकता क्षेत्र ऋण (पीएसएल), बिना जमानत ऋण, ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम (TReDS), विशेष एमएसएमई शाखाओं की स्थापना, पुनर्गठन संबंधी दिशा-निर्देशों तथा यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस (ULI) जैसी पहलों का उल्लेख किया, जिनसे लाखों उद्यमियों को समय पर एवं किफायती ऋण उपलब्ध कराने में सहायता मिली है । क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि इन पहलों का वास्तविक लाभ लक्षित लाभार्थियों तक सुनिश्चित रूप से पहुँचाने के लिए जागरूकता एवं प्रभावी प्रसार अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान एमएसएमई क्षेत्र से संबंधित प्रमुख सरकारी पहलों पर केंद्रित सत्र आयोजित किए गए, जिनमें क्लस्टर विकास कार्यक्रम (एमएसई-सीडीपी), जीएस टी-सहाय, मुद्रा, पीएमईजीपी तथा एमएसएमई इकाइयों की ऋण प्रोफाइल सुदृढ़ करने हेतु हैंड-होल्डिंग सत्र शामिल थे। इसके अतिरिक्त, उद्यमियों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए, जिसमें उन्होंने अपनी परिवर्तनकारी उद्यमशील यात्रा का वर्णन किया, जिससे प्रतिभागी अत्यंत प्रेरित हुए।

कार्यक्रम में उद्यमियों द्वारा लगाए गए विशेष प्रदर्शनी स्टॉलों के माध्यम से स्थानीय रूप से निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। वहीं, बैंकों द्वारा स्थापित सूचना काउंटरों पर विभिन्न वित्तीय योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। बैंक अधिकारियों ने प्रतिभागियों से संवाद कर विलंबित भुगतान, बिना जमानत ऋण, ऋण गारंटी तंत्र तथा समय पर कार्यशील पूंजी की उपलब्धता से संबंधित प्रश्नों का समाधान किया।

इसके अतिरिक्त, श्री विवेक श्रीवास्तव ने लुधियाना के गारमेंट एवं निटवेयर क्लस्टर का दौरा कर वहाँ के उद्यमियों से संवाद किया तथा क्लस्टर स्तर पर विद्यमान व्यावहारिक चुनौतियों पर चर्चा की।

उद्योग एवं उद्यमिता की समृद्ध विरासत वाले लुधियाना में आयोजित यह कार्यक्रम आरबीआई के जमीनी स्तर पर संपर्क एवं सहभागिता के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का समापन उद्यमियों के बीच नए आत्मविश्वास, स्पष्टता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ हुआ।


Powered by Froala Editor

Reserve-Bank-Of-India-Organises-Msme-Town-Hall-Meeting-In-Ludhiana



TOP HEADLINES


*भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ आप का पंजाब भर म
सुरक्षा जब्ती के बाद कस्टम्स ने 35 किरपान लौटाए; हवाईअ
भारत पाक सीमा से चल रहे नार्को-स्मगलिंग नेटवर्क का पर्
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एक महीने में दूसरी बार जालं
*हरजोत सिंह बैंस द्वारा मोहाली के सरकारी स्कूल का आकस्
भाजपा की अमरीका-भारत डील पंजाब के किसानों को बर्बाद कर
*अमृतसर में सीमा पार से संचालित नारको-तस्करी नेटवर्क क
आप विधायक नरिंदर कौर भराज का बड़ा खुलासा- ऑपरेशन लोटस
*प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन का लोगो जारी, आर्थिक औ
आर.टी.आई. कमीशन द्वारा पी.आई.ओ.-कम-सचिव ग्राम पंचायत ब
लुधियाना का कारोबारी 9 करोड़ रुपये के घोटाले में गिरफ्त
ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में हेल्थ एंड वैलनेस क्
*भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों के साथ सबसे बड़
प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश
आम आदमी पार्टी 2027 में जन-हितैषी शासन के दम पर पंजाब
डॉ. इंदरजीत सिंह ने Who की 158वीं कार्यकारी बोर्ड जिन
आपरेशन प्रहार 2.0 के तहत स्पेशल सेल पुलिस की बड़ी कार्
*मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को लेकर विरोधियों द्वारा
*नशा तस्करों के सियासी सरपरस्तों के साथ राज्यपाल की या

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49156343

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us