रथ यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था का प्रबंध किया जाएगा:- मेयर इंद्रजीत कौर
श्री बाला जी ट्रस्ट की तरफ से 14 दिसंबर ,रविवार को श्री दुर्गा माता मंदिर,जगराओं पुल से भगवान श्री तिरुपति बाला जी की चौथी रथ यात्रा आरम्भ होगी। श्री तिरुपति बाला जी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने लुधियाना की मेयर इंद्रजीत कौर को रथयात्रा का निमंत्रण सम्मान सहित प्रदान किया।मेयर इंद्रजीत कौर ने भगवान श्री तिरुपति बाला जी रथ यात्रा को लुधियाना का गौरव बताते हुए कहा कि लुधियाना वासी भगवान श्री तिरुपति बाला जी के स्वागत को आतुर है।मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि लुधियाना नगर निगम की तरफ से भव्य मंच लगाकार रथयात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।वही रथ यात्रा के दौरान नगर निगम की तरफ से उचित प्रबंध किए जाएंगे।रथ यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था का प्रबंध किया जाएगा।मेयर ने यात्रा के प्रचार सम्बन्धी शहर में बोर्ड लगवाने के कार्य की स्वीकृति का आश्वासन दिया।साई रसोई की प्रमुख सेवक चिंकी गाँधी ने कहा कि रथयात्रा में भगवान की भक्ति करने का सुमंगल अवसर मिलता हैं।रथ यात्रा का निमंत्रण प्राप्त करते हुए चिंकी गाँधी ने कहा कि साई रसोई की महिला सेवक बड़ी संख्या में रथ यात्रा मे सम्मिलित होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करेंगी।वहीँ,ट्रस्ट के सदस्यों की तरफ से भेट किये निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए श्रमण जैन स्वीट के बिपन जैन श्रमण ने कहा कि श्री तिरुपति बाला जी भगवान का वैभव तीनों लोकों में सबसे ज्यादा है और यात्रा वाले दिन भगवान रथ में सवार होकर मां भू देवी और मां पद्मावती के साथ भक्तों पर अनन्य कृपा बरसाने हैं, श्रमण जैन स्वीट परिवार की तरफ से विशेष कारीगरों की देख रेख में सात्विक रूप से तैयार अनेकों प्रकार के भोग अर्पित करके भगवान का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा।निमंत्रण के क्रम में आज कृष्ण सिंह अकाली, पंकज काका और अन्य कई सामजिक विभूतियों को रथ यात्रा के निमंत्रण दिए गए।