- हिमाचली महिलाओं ने राम नाम पर भजन पेश किया व बुजुर्गों ने भी नाच गा कर गुरु की महिमा गाई
- बेटियों के लिए फ्री सिलाई मशीन व कंप्यूटर सेंटर का हुआ शुभारंभ
परम पूज्य स्वामी निष्काम जी के प्रकाश उत्सव एवं निष्काम सेवा आश्रम की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गुरू मां श्रुति जी के पावन सानिध्य में 48 घंटे का अखंड जप-यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह का समापण बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ। निष्काम सेवा आश्रम, गांव दाद लुधियाना में हुए इस समारोह शुरुआत गुरू मां श्रुति जी के पावन सानिध्य में 19 नवंबर को राम नाम के साथ अखंड ज्योति प्रज्वलित करके की गई थी। जोकि 48 घंटे अखंड जप-यज्ञ चलता रहा। समापन समारोह में हिमाचली महिलाओं ने राम नाम पर भजन पेश किया व बुजुर्गों ने भी नाच गा कर गुरु की महिमा का बेहद ही सुंदर तरीके से किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से डा. डीएन कोटनीस एक्यूपंचर अस्पताल के डायरेक्टर डा. इंद्रजीत सिंह ढींगरा, श्री दिनेश राठौड़ इंस्पेक्टर पंजाब पुलिस, हेल्पफुल लाइफलाइन के दीपक गर्ग, हरजीत सिंह नारंग, हरी ओम जैन उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुरू मां श्रुति जी ने बताया कि समारोह में 21 सौ जरूरतमंद स्टूडेंट्स को गर्म जुराबें एवं टोपियां, 201 कंबल, 101 बुजुर्गों को गर्म कपड़े, निष्काम के तीन स्कूलों की आठवीं कक्षा की 51 बेटियों को साईकिलें, 31 सिलाई मशीनें, 21 राशन किट वितरण, 11 ट्राई साइकिलें दिव्यांगजनों के लिए, 5 जरूरतमतंद बेटियों के विवाह, 3 मोबाइल फोन शिक्षिकाओं को, एक लैपटाप लक्की विनर स्टूडेंट को वितरण व 2 बुजुर्गों का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बेटियों के लिए फ्री सिलाई मशीन व कंप्यूटर सेंटर का शुभारंभ डा. डीएन कोटनीस एक्यूपंचर अस्पताल के डायरेक्टर डा. इंद्रजीत सिंह ढींगरा व रिटा. आईजी पंजाब पुलिस इकबाल सिंह गिल की तरफ से इंस्पेक्टर दिनेश राठौर ने किया। इस अवसर पर प्रदीप मुंजाल, श्री विजय गुप्ता, स्वर्ण बांसल, सुशील गुप्ता, अशीष गुप्ता, अशीश मक्कड़, अश्वनी धवन, राज कुमार शाही, दीपक गुप्ता, अशोक बांसल, हरजीत सिंह नारंग, विजय पटवारी, सुशील गुप्ता, कमल खन्ना, हरी ओम जैन, रोमेश बांसल, सुभाष बांसल, हरमिंदर सिंह वालिया, अजीत बजाज, रजनीश मल्होत्रा, अनुपमा शर्मा, सुनीता शाही, मनीष मुंजाल, शशी बजाज, मीना धवन, मीमो रानी, ज्योति निष्काम, जसप्रीत निष्काम, नेहा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Powered by Froala Editor
Nishkam-sewa-ashram-village-dad-ludhiana-golden-jubilee-function-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)