कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी, खन्ना में गेहूं के खरीद प्रबंधों का लिया गया जायज़ा

Apr22,2025 | Ravinder Singh Dhillon | Khanna (ludhiana)


पंजाब भर की मंडियों में 49 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की आमद, 44.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद, किसानों के खाते में जमा हुए 5573 करोड़ रुपए

पंजाब इस बार केंद्रीय पूल में 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं का योगदान डालेगा: लाल चंद कटारूचक्क

दावा किया, राज्य में 1864 खरीद केंद्रों में चल रही निर्बाध खरीद प्रक्रिया

कहा! हर किसान की फसल के नुकसान की भरपाई की जाएगी

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने मजदूरों के साथ विशेष तौर पर बातचीत की


पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने मंगलवार को एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में गेहूं की चल रही खरीद का जायज़ा लिया।

मंत्री ने चल रही खरीद का जायज़ा लेते हुए कहा कि अब तक पंजाब भर की मंडियों में 49 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई है, जिसमें से 44.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है और किसानों के खातों में 5573 करोड़ रुपए की अदायगी हो चुकी है। उन्होंने चल रही खरीद का निरीक्षण करने के लिए राज्य की मंडियों का दौरा करते हुए पाया कि फसल की खरीद सुचारू ढंग से हो रही है क्योंकि राज्य सरकार ने विस्तृत प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।

कटारूचक्क ने कहा है कि राज्य में इस सीजन के दौरान गेहूं की बंपर फसल हुई है। इस बार पंजाब केंद्रीय पूल में 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं का योगदान डालेगा। राज्य यह लक्ष्य निर्बाध प्राप्त करने के लिए आश्वस्त है।

उन्होंने कहा कि सुचारू खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा राज्य में 1864 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। पूरे सीजन के दौरान मंडियों में 8 लाख किसानों ने फसल लेकर आनी है। अब तक 1.5 लाख किसान आ चुके हैं। किसान खुश होकर मंडियों से जा रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा लोडिंग वाले मजदूरों के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की वृद्धि की गई है। मजदूरों के रेट रिवाइज किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिया कि किसानों के हर नुकसान की भरपाई पंजाब सरकार द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहले ही डिप्टी कमिश्नरों को हाल ही में आयी आंधी, शॉर्ट सर्किट और ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

श्री कटारूचक्क ने स्पष्ट किया कि मंडियों में किसानों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के आदेशों के अनुसार वह खुद मंडियों का दौरा करके चल रहे खरीद कार्यों का जायज़ा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि खरीद कार्यों से जुड़े सभी अधिकारियों को कड़ी हिदायतें दी गई हैं कि मंडियों में कोई भी ढिलाई न आए और किसी भी किसान या आढ़ती को दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने अनाज मंडियों में से गेहूं की लिफ्टिंग में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए।

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने मजदूरों के साथ विशेष रूप से बातचीत की

इस मौके पर पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने खन्ना अनाज मंडी मजदूर भाईचारे के साथ विशेष बातचीत करते हुए कहा कि धरती पर असल देवता मजदूर हैं जो कि इतनी मेहनत-मशक्कत से अपना परिवार पालते हैं। उन्होंने मजदूरों का फसलों के मंडीकरण में सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा इनके साथ खड़ी है और राज्य सरकार ने इनका मेहनताना सिर्फ 1 साल में ही 2 बार बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पहला 1 रुपये 80 से बढ़ाकर 2 रुपये 21 पैसे किया गया और बढ़ती महंगाई और आढ़तियों की मांग को मद्देनजर रखते हुए मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान ने साहसी फैसला लिया और 43 पैसे का और बढ़ोतरी करते हुए इनका रेट 2 रुपये 64 पैसे किए हैं। उन्होंने बताया कि इस बढ़ोतरी से लगभग 10 करोड़ रुपये का लाभ इस मजदूर भाईचारे को होगा।

इस मौके पर उप मंडल मजिस्ट्रेट खन्ना डॉ. बलजिंदर सिंह ढिल्लों, नव नियुक्त चेयरमैन मार्केट कमेटी श्री जगतार सिंह रतनहेड़ी, जिला खाद्य सप्लाई कंट्रोलर (पूर्वी) श्रीमती सिफाली चोपड़ा, जिला मंडी अधिकारी रमनदीप सिंह, सचिव मार्केट कमेटी खन्ना श्री कमलदीप सिंह मान, आढ़तियां एसोसिएशन खन्ना के प्रधान श्री हरबंस सिंह रोशा के अलावा विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी और बड़ी संख्या में आढ़ती और किसान शामिल थे।

Powered by Froala Editor

Cabinet-Minister-Lal-Chand-Kataruchak-Reviews-Wheat-Procurement-At-Asia-s-Largest-Grain-Market



TOP HEADLINES


आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की हत्या का मुख आरोपी
डेरा राधास्वामी ब्यास में मुख्यमंत्री नायब सैनी का दूस
जनता से किए वादे पूरे करने में विफल रही पंजाब सरकार :
महिला सशक्तिकरण के लिए लंबे कदम उठा रही हरियाणा में भा
*पंजाब सरकार द्वारा बाढ़-रोधी कार्यों और आपदा प्रबंधन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू सेवन के सबसे कम मामल
गुरुग्राम में पहली जून को लॉन्च की जाएंगी हरियाणा की न
पीएम मोदी मन की बात 134वां एपिसोड
ठेके की नौकरी को पक्का करने वाला देश का पहला राज्य बना
शर्मनाक हार से बौखलाई विपक्षी पार्टियां जनता के स्पष्ट
भगवंत मान सरकार द्वारा लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़
डेरा ब्यास के दौरे से केवळ सिंह ढिल्लों ने जनसंपर्क अभ
अमृतसर बना ऑटोमेटेड ई-चालान प्रणाली लागू करने वाला पंज
वन विभाग ने 45 पवित्र वन और 650 नानक बगीचियां स्थापित
मान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा प
*भगवंत मान सरकार ने ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त करके पंजा
पंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूर
डीजीपी गौरव यादव ने बटाला में शहीद एएसआई जोगा सिंह के
रोहतास जांगड़ा हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन,
इनोसेंट हार्ट्स ने जागरूकता अभियान के साथ मनाया विश्व

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50228050

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us