वड़िंग ने मोदी को पत्र लिखकर ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की, कहा: यह सीरीज़ अपराध का महिमामंडन करती है
Apr23,2026
| Gautam Jalandhari | Chandigarh
कहा: पंजाब की पवित्र धरती को किसी अपराधी से जोड़ना भड़काऊ अपमान है
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनका जरूरी ध्यान ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ नामक एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली वेब सीरीज़ की ओर आकर्षित किया है, जो कुख्यात और खतरनाक अपराधी/गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित है।
वड़िंग ने प्रधानमंत्री को लिखा है कि यह फिल्म/सीरीज़ ऐसे व्यक्ति का महिमामंडन करने की कोशिश करती है, जो लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल रहा है।
उन्होंने जोर देते हुए, कहा है कि हम पंजाब में इस सीरीज़ का कई कारणों से कड़ा विरोध करते हैं। यह राज्य गुरुओं, ऋषियों और पीरों की पवित्र धरती है। आपने स्वयं भी पंजाब में काफी समय बिताया है और इसके इतिहास और संस्कृति से भली-भांति परिचित हैं।
उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या इतनी पवित्र धरती, जिसका गौरवशाली इतिहास और संस्कृति है, उसे किसी गैंगस्टर के साथ जोड़ा जाना चाहिए?
दूसरी बात, अपराध और गैंगस्टर संस्कृति का महिमामंडन युवा मन पर खतरनाक और विनाशकारी प्रभाव डाल सकता है, जिससे वे अपराध की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए, कहा है कि अपराध और गैंगस्टर संस्कृति को रोकने के बजाय, जिसे रोकना हम सभी का कर्तव्य है, यह वेब सीरीज़ उसे बढ़ावा देगी।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पंजाब को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है और इसे लॉरेंस बिश्नोई जैसे अपराधी से जोड़ना पंजाब, पंजाबियों और पंजाबी संस्कृति का अपमान है।
उन्होंने कहा है कि हमें इस बुराई को शुरुआत में ही रोकना चाहिए और इस मामले में आपके व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग करते हैं, ताकि इस सीरीज़ के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को इस वेब सीरीज़ के रिलीज़ पर रोक लगाने के निर्देश
Punjab-Congress-President-Amarinder-Singh-Raja-Warring-Writes-To-Modi-For-Banning-Lawrence-Of-Punjab-As-It-Glorifies-Crime-