1 अप्रैल से शुरू होने वाले गेहूं खरीद सीजन के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की तैयारियां पूरी

Mar30,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



राज्य की मंडियों में बाहरी राज्यों से गेहूं की बिक्री रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाए: लाल चंद कटारूचक

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री द्वारा सीमावर्ती जिलों में सख्त चौकसी के निर्देश

राज्य को अप्रैल माह के लिए 30,973 करोड़ रुपये की नकद ऋण सीमा प्राप्त

1897 खरीद केंद्र अधिसूचित


जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रकों (डीएफएससी) को राज्य की मंडियों में बाहरी राज्यों से गेहूं की बिक्री पर कड़ी नजर रखने के निर्देश देते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक ने विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों में सख्त निगरानी रखने को कहा है।

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा 1 अप्रैल से शुरू हो रहे गेहूं खरीद सीजन को बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न कराने के संकल्प को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने डीएफएससी को व्यक्तिगत रूप से मंडियों का दौरा कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि खरीद सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

डीएफएससी और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में आगामी खरीद सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए श्री कटारूचक ने अधिकारियों को प्रत्येक मंडी में साफ-सफाई, बिजली और स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया गया कि राज्य को अप्रैल माह के लिए 30,973 करोड़ रुपये की नकद ऋण सीमा (सीसीएल) प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त राज्य ने 122 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है, जबकि विभाग ने 132 एलएमटी गेहूं की खरीद के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।

इन तैयारियों के तहत 1897 खरीद केंद्रों को अधिसूचित किया गया है और जिला स्तरीय खरीद समितियों (डीएलपीसी) से 266 अतिरिक्त अस्थायी यार्डों के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

बारदाने (बोरी) के मुद्दे पर चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने डीएफएससी को मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा इसकी जिम्मेदारी निरीक्षकों को सौंपने के निर्देश दिए।

फसल के भंडारण संबंधी मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा पिछले सीजनों की उपज को उठाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष नियमित रूप से यह मुद्दा उठाया गया है, ताकि आगामी सीजनों की उपज के लिए पर्याप्त भंडारण स्थान उपलब्ध कराया जा सके। श्री कटारूचक ने डीएफएससी को निर्देश दिए कि वे भंडारण व्यवस्था के संबंध में अपने-अपने जिलों के उपायुक्तों (डीसी) के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें और इस संबंध में मुख्यालय को नियमित रूप से अवगत कराते रहें।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को मंडियों में तिरपाल, लकड़ी के क्रेट आदि की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति के संबंध में भरोसा दिलाया और कहा कि विभाग इन वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तेल विपणन कंपनियों के साथ समन्वय बनाए हुए है।

उन्होंने बताया कि आपूर्ति की निगरानी और जनता की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम नंबर 0172-2233001 शुरू किया गया है। इसके अलावा पेट्रोलियम उत्पादों की नियमित और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्तों के अधीन जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है।

इस अवसर पर अन्य के अलावा प्रमुख सचिव श्री राहुल तिवाड़ी, निदेशक श्री वरिंदर कुमार शर्मा, अतिरिक्त निदेशक डॉ. अंजुमन भास्कर और अजयवीर सिंह सराओ भी उपस्थित थे।

All-Arrangements-In-Place-By-Food-Civil-Supplies-Consumer-Affairs-Department-For-Wheat-Procurement-Season-Commencing-From-April-1



TOP HEADLINES


लुधियाना में परिवार की गैरमौजूदगी में घर व अलमारी के त
लुधियाना में मामूली कहासुनी के बाद सगे बेटे द्वारा मां
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन के विद्यार्थियो
लुधियाना में कॉरपोरेट हाई-प्रोफाइल पार्टी में बॉलीवुड
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1,500 किलो संदिग्ध देसी घी बराम
गैंगस्टरां ते वार की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरो
जापान के उद्यमियों का हरियाणा की नीतियों पर भरोसा बढ़ा
कैंसर के कारणों के निवारण पर हाइकोर्ट ने याचिकाकर्ता स
*लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीट
लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने विभिन्न गांवों म
*एस.सी. आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा भलाई वि
*सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों स
विश्व बैंक व ए.आई.आई.बी की टीम ने शहर का दौरा कर अमृत
मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जा
कॉलेज से छात्र को पकड़ा सिग्नेचर कैप्सूलों क़े पत्तों सम
*मुख्यमंत्री द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरर
दीवान का मान सरकार पर हमला: लुधियाना में भारी बिजली कट
*वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों
डीएसपी योगेश कुमार शर्मा की सर्विस रिवॉल्वर साफ करते स
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेते थाना ड

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49882696

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us