पंजाब सरकार ने मध्य पूर्वी तनाव के कारण वहां फंसे पंजाबियों के लिए 24x7 हेल्पलाइन जारी; पूर्ण सहयोग का आश्वासन: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Mar2,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


मुख्य मंत्री ने पीड़तों परिवारों 
सहायता हेतु 0172-2260042, 0172-2260043 या व्हाट्सऐप नंबर +91 94787 79112 पर करें संपर्क
**
युद्ध प्रभावित खाड़ी क्षेत्र में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार से हस्तक्षेप की अपील: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 
**
फंसे हुए पंजाबियों की सुरक्षित एवं त्वरित वापसी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार से निरंतर संपर्क में राज्य सरकार: मुख्यमंत्री
**
खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार: मुख्यमंत्री**

चंडीगढ़, 2 मार्च 2026:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों के मद्देनज़र वहां फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए 24 घंटे कार्यरत हेल्पलाइन जारी करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार तत्काल सहायता के लिए 0172-2260042 और 0172-2260043 पर कॉल कर सकते हैं या व्हाट्सऐप नंबर +91 94787 79112 पर संदेश भेज सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार फंसे हुए लोगों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
पीड़ित परिवारों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अरब देशों में उत्पन्न तनावपूर्ण हालात के कारण अनेक पंजाबी गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति या उसके परिवार का सदस्य वहां फंसा हुआ है, तो वे तुरंत जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। राज्य सरकार उनकी सहायता के लिए पूरी तरह तत्पर है।”

उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 24x7 कार्यरत रहेगा। प्राप्त सूचनाओं को तुरंत संबंधित विभागों और भारत सरकार तक पहुंचाया जाएगा, ताकि राहत और निकासी की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द हर आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए वचनबद्ध हैं। किसी भी परिवार को घबराने की आवश्यकता नहीं है—पंजाब सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।”

खाड़ी देशों में फंसे युवाओं, कामगारों और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हर स्तर पर सहयोग सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से अपील की कि वह मध्य पूर्व में उत्पन्न हालात को देखते हुए फंसे पंजाबियों तथा अन्य भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार आवश्यक कूटनीतिक और प्रशासनिक प्रयासों के माध्यम से युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंसे सभी लोगों की शीघ्र सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करेगी।

Punjab-Sets-Up-24x7-Helpline-For-Punjabis-Stranded-Amid-Middle-East-Conflict



TOP HEADLINES


*आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मं
एसएसबी ग्रुप और महिंद्रा ग्रुप द्वारा संयुक्त उद्यम के
आप सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यो
लुधियाना पुलिस ने सेक्टर-32 में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट
हरियाणा में भाजपा सरकार के दौरान 550 करोड़ से ज्यादा क
*आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन
युद्ध नशेआं विरुद्ध का एक साल - 36,178 एफआईआर, 51,648
भगवंत मान सरकार ने अमेरिका–इज़राइल–ईरान टकराव के दौरान
*पंजाब सरकार ने होला मोहल्ला के लिए भारत की पहली सर्व-
पंजाब सरकार ने मध्य पूर्वी तनाव के कारण वहां फंसे पंज
पंजाब को ऊनी और फैंसी धागा उद्योग में 750 करोड़ रुपये
पंजाब में युद्ध नशों विरुद्ध’l मुहिम का एक वर्ष सफलत
भगवंत मान सरकार ने ‘नौकरी मांगने वालों’ को ‘नौकरी देने
कुलतार सिंह संधवां ने ईरान–इज़राइल टकराव के बीच अरब दे
डॉ. रवजोत सिंह ने मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सुर
सुखबीर सिंह बादल ने दाखा हलके में जसकरण सिंह दिओल को अ
140 करोड़ लोग मिलकर देश से तानाशाह सरकार उखाड़ फेंकेंगे-
*भारत में तानाशाही राजनीति बदलने में पंजाब साथ, 2027 म
पंजाब को नागरिक-केंद्रित सुधारों के लिए मिला प्रतिष्ठि

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49364903

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us