कहा कि मनप्रीत अयाली ने सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए अकाली दल का इस्तेमाल किया और बाद में पार्टी की पीठ को धोखा दिया
मुल्लांपुर/दाखा/01मार्च: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज जनता से इस हलके के नौजवान नेता जसकरण सिंह दिओल को अपना पूरा समर्थन देने की अपील करत हुए कहा कि विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने सफलता हासिल करने के लिए अकाली दल को सीढ़ी के रूप में इस्तेमाल किया और उसके बाद पार्टी के साथ विश्वासघात किया।
अकाली दल अध्यक्ष यहां जसकरण दिओल जो दाखा हलके से पार्टी के हलका इंचार्ज हैं उनके कार्यालय का उदघाटन करने आए थे।
इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने मनप्रीत अयाली का जिक्र करते हुए कहा,‘‘ मुझे बुरा लगता है जब कोई व्यक्ति सफलता की सीढ़ियां चढ़ने के लिए पार्टी का इस्तेमाल करे और व्यक्तिगत लाभ लें लेकिन जब पार्टी को उसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है उस समय वह पार्टी को धोखा देता है।’’
सरदार बादल ने जोर देकर कहा कि अयाली यहीं नही रूके। ‘‘ अब वह अवैध काॅलोनियों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री से रात-दिन मुलाकात कर रहे हैं। उन्होने कहा कि ऐसे व्यक्ति कभी सफल नही होगें क्योंकि वह महत्वकांक्षा में अंधे हो चुके हैं और जनता की भलाई के लिए काम करने के बजाय केवल मुख्यमंत्री बनने के अपने लालच के बारे में सोचते हैं। उन्होने कहा,‘‘ अयाली, शिरोमणी अकाली दल और पुनर सुरजीत पार्टी में नही टिक सके। अब वे वारिस पंजाब दे पार्टी में चले गए हैं, लेकिन वहां भी उनका कार्यकाल छोटा ही रहेगा।’’
लोगों से प्रयोग छोड़ने की अपील करते हुए सरदार बादल ने कहा कि पंजाब में शांति और समृद्धि लाने अलावा ‘गुंडा राज’ और नशे की समस्या को खत्म करने के लिए अकाली दल का समर्थन करने का समय आ गया है। उन्होने जसकरण दिओल की भी सराहना करते हुए कहा कि ये एक मेहनती युवा है और जिन्होने इतने कम समय में इस हलके में पार्टी को मजबूत किया है। उन्होने कहा,‘‘ अयाली ने जितना इस हलके के लिए काम किया , जसकरण दिओल उससे कही अधिक काम करेंगें।’’
इस अवसर पर महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, शरनजीत सिंह ढ़िल्लों, सरबजीत सिंह झिंझर, रंजीत सिंह ढ़िल्लों, एस आर कलेर, भूपिंदर भिंदा , परउपकार सिंह घुम्मण, कमल चेतली और चाँद सिंह ढ़ल्ला भी मौजूद थे।