गणतंत्र दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय द्वारा पी.एम.डी.एस. और एम.एम.एस. से सम्मानित किए जाने वाले पंजाब पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों की घोषणा

Jan25,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana

 डीजीपी गौरव यादव ने पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई, पंजाब पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार

पंजाब पुलिस की उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब पुलिस के उन अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों की घोषणा की है, जिन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएमडीएस) और सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएमएस) से सम्मानित किया जाएगा।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एडीजीपी) अन्वेषण (लोकपाल) पंजाब विभू राज, निदेशक ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (बीओआई) पंजाब एल.के. यादव तथा एडीजीपी जेल अरुण पाल सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इसी प्रकार, एक आईपीएस अधिकारी—डीआईजी सुरक्षा,राज भवन जसदेव सिंह सिद्धू—और पाँच पीपीएस अधिकारियों, जिनमें एआईजी एसएसजी रणदीप सिंह मान, डीएसपी एजीटीएफ राजन परमिंदर सिंह, डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो नवदीप सिंह, एसीपी पीबीआई अमृतसर स्पिंदर कौर तथा डीएसपी एसपीयू हरिंदरदीप सिंह शामिल हैं, उन 15 अधिकारियों/कर्मचारियों में शामिल हैं जिन्हें सराहनीय सेवा के लिए पदक हेतु चुना गया है। अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों में इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह, इंस्पेक्टर हरीश कुमार, लेडी इंस्पेक्टर मनजीत कौर, इंस्पेक्टर तलविंदर सिंह, इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार, इंस्पेक्टर प्रीतपाल सिंह, लेडी सब-इंस्पेक्टर (एसआई) धर्मजीत कौर, एसआई भूपिंदर सिंह तथा एएसआई स्वर्णजीत कौर शामिल हैं।

पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने इन अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने तथा समूचे पंजाब पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता पुलिस बल को और अधिक समर्पण एवं लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करती है, जो कि अनेक सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने वाले सीमावर्ती राज्य में अत्यंत आवश्यक है।
--------

Powered by Froala Editor

On-Eve-Of-Republic-Day-Mha-Announces-Names-Of-Punjab-Police-Officials-For-Pmds-Mms-Awards



TOP HEADLINES


*आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मं
एसएसबी ग्रुप और महिंद्रा ग्रुप द्वारा संयुक्त उद्यम के
आप सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यो
लुधियाना पुलिस ने सेक्टर-32 में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट
हरियाणा में भाजपा सरकार के दौरान 550 करोड़ से ज्यादा क
*आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन
युद्ध नशेआं विरुद्ध का एक साल - 36,178 एफआईआर, 51,648
भगवंत मान सरकार ने अमेरिका–इज़राइल–ईरान टकराव के दौरान
*पंजाब सरकार ने होला मोहल्ला के लिए भारत की पहली सर्व-
पंजाब सरकार ने मध्य पूर्वी तनाव के कारण वहां फंसे पंज
पंजाब को ऊनी और फैंसी धागा उद्योग में 750 करोड़ रुपये
पंजाब में युद्ध नशों विरुद्ध’l मुहिम का एक वर्ष सफलत
भगवंत मान सरकार ने ‘नौकरी मांगने वालों’ को ‘नौकरी देने
कुलतार सिंह संधवां ने ईरान–इज़राइल टकराव के बीच अरब दे
डॉ. रवजोत सिंह ने मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सुर
सुखबीर सिंह बादल ने दाखा हलके में जसकरण सिंह दिओल को अ
140 करोड़ लोग मिलकर देश से तानाशाह सरकार उखाड़ फेंकेंगे-
*भारत में तानाशाही राजनीति बदलने में पंजाब साथ, 2027 म
पंजाब को नागरिक-केंद्रित सुधारों के लिए मिला प्रतिष्ठि

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49364900

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us