पंजाब विधानसभा के स्पीकर स.कुलतार सिंह संधवां ने ईरान–इज़राइल टकराव के दौरान दुबई हवाई अड्डे तथा विभिन्न अरब देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
वर्तमान परिस्थितियों के कारण अनेक भारतीय नागरिकों के कठिनाई में फंसे होने की रिपोर्टों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए स्पीकर ने जोर देकर कहा कि भारत सरकार को उनकी सुरक्षित एवं सम्मानजनक वापसी सुनिश्चित करने के लिए इस मुद्दे को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
स.कुलतार सिंह संधवां ने इस मामले में प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत हस्तक्षेप की अपील करते हुए आग्रह किया कि वे संबंधित मंत्रालयों और प्राधिकरणों को तुरंत निर्देश जारी करें, ताकि प्रभावित नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था सहित आवश्यक कूटनीतिक और प्रशासनिक कदम तत्काल उठाए जा सकें।
उन्होंने बल देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसे संकटपूर्ण हालात के दौरान त्वरित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक होती है, ताकि कोई भी भारतीय नागरिक सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने आगे कहा कि विदेशों में प्रत्येक भारतीय नागरिक की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)