चार पी.पी.एस. अधिकारियों सहित 19 पंजाब पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के प्रति उत्कृष्ट समर्पण के लिए मुख्यमंत्री पदक से किया जाएगा सम्मानित
डीजीपी गौरव यादव ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का पंजाब पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिए किया धन्यवाद
पंजाब सरकार की सिफ़ारिशों पर, पंजाब के राज्यपाल ने आज गणतंत्र दिवस-2026 की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री रक्षक पदक पुरस्कार तथा ड्यूटी के प्रति उत्कृष्ट समर्पण के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित होने वाले पंजाब पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों की घोषणा की।
पंजाब के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री रक्षक पदक पुरस्कार के लिए एक पीपीएस अधिकारी—डीएसपी, सुनाम ऊधम सिंह वाला हरविंदर सिंह—और चार पुलिस अधिकारियों के नामों की घोषणा की है, जिनमें इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, हेड कांस्टेबल सुखमनप्रीत सिंह, एएसआई बलबीर चंद तथा सीनियर कांस्टेबल धर्मपाल सिंह शामिल हैं।
इसी प्रकार, एआईजी एसपीयू बलजीत सिंह, एसपी मुख्यालय फरीदकोट मनविंदरबीर सिंह, डीएसपी इन्वेस्टिगेशन दलजीत सिंह तथा एसपी दविंदर सहित चार पीपीएस अधिकारी उन 19 अधिकारियों/कर्मचारियों में शामिल हैं, जिन्हें ड्यूटी के प्रति उत्कृष्ट समर्पण के लिए मुख्यमंत्री पदक हेतु चुना गया है। शेष 15 अधिकारियों/कर्मचारियों में इंस्पेक्टर मनदीप सिंह, इंस्पेक्टर रुशिका, इंस्पेक्टर प्रभजोत कौर, इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह, इंस्पेक्टर सुमित मोर, इंस्पेक्टर पुष्विंदर सिंह, एसआई गुरपाल सिंह, एसआई भूपिंदर सिंह, एएसआई गुरजंट सिंह, एएसआई गुरवीर सिंह, एएसआई गुरप्रीत सिंह, एएसआई कुलजीत सिंह, एचसी मनदीप सिंह, एचसी सुखविंदर सिंह तथा सीनियर कांस्टेबल अनु बाला शामिल हैं।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का पंजाब पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यताएं पुलिस बल को और अधिक समर्पण एवं तन्मयता के साथ अपनी सेवाएं निभाने के लिए प्रेरित करती हैं।