विकास का वर्ष रहा लोक निर्माण विभाग के लिए वर्ष 2025-26 बड़े पैमाने पर सड़कों एवं पुलों का निर्माण करवाया गया

Dec21,2025 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने की दिशा में तथा इसके सर्वपक्षीय विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत पंजाब सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश के निवासियों के लिए बेहतरीन सड़क नेटवर्क उपलब्ध करवाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 840 किलोमीटर लंबाई की सड़कों के निर्माण पर 663 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है, जिसमें से 501.76 किलोमीटर के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। इस स्कीम के अंतर्गत 334.31 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 31 पुलों के निर्माण पर 155 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है जिसमें से 29 पुलों के निर्माण का काम प्रगति के अधीन है जिनमें से 2 का काम पूरा हो गया है। इस स्कीम के अंतर्गत 30.99 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 विभाग के लिए विकास का वर्ष रहा है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 125 किलोमीटर सड़कों एवं 10 पुलों के निर्माण पर 192 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। इस योजना के तहत 52 किलोमीटर सड़कों तथा 8 पुलों के काम पहले ही पूरे हो चुके हैं।

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 641 किलोमीटर लंबाई की सड़कों के निर्माण पर 600 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है जिसमें से 273.96 किलोमीटर के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। इस स्कीम के अंतर्गत 243.00 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान नेशनल हाईवेज के अंतर्गत आने वाली 70 किलोमीटर लंबाई की सड़कों के निर्माण पर 430 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है जिसमें से 32.39 किलोमीटर के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। इस स्कीम के अंतर्गत 351.46 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

लोक निर्माण विभाग ने 1543 करोड़ रुपये की लागत से 10262 किलोमीटर लिंक सड़कों की विशेष मरम्मत/आधुनिकीकरण के लिए मुहिम शुरू की है। बताने योग्य है कि संबंधित मार्केट कमेटियों में काम पहले ही शुरू हो चुके हैं। इसके अलावा 2920 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 7767 किलोमीटर लिंक सड़कों को चौड़ा करने, आधुनिकीकरण तथा नई कनेक्टिविटी का काम भी शुरू कर दिया गया है। इन कार्यों के लिए बोलियां मांगी गई हैं तथा काम जल्द ही शुरू होने की संभावना है।

राजमार्गों/एम.डी.आर./ओ.डी.आर. जैसी प्लान रोड्स (सड़कों) की महत्ता को ध्यान में रखते हुए 2363 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 2834 किलोमीटर प्लान रोड्स की अपग्रेडेशन के लिए एक विशेष कार्यक्रम तैयार किया गया है। इन सभी कार्यों के लिए बोलियां जल्द ही मांगी जाएंगी।

Powered by Froala Editor

Year-Ender-Forest-And-Wildlife-Preservation-Department



TOP HEADLINES


*आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मं
एसएसबी ग्रुप और महिंद्रा ग्रुप द्वारा संयुक्त उद्यम के
आप सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यो
लुधियाना पुलिस ने सेक्टर-32 में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट
हरियाणा में भाजपा सरकार के दौरान 550 करोड़ से ज्यादा क
*आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन
युद्ध नशेआं विरुद्ध का एक साल - 36,178 एफआईआर, 51,648
भगवंत मान सरकार ने अमेरिका–इज़राइल–ईरान टकराव के दौरान
*पंजाब सरकार ने होला मोहल्ला के लिए भारत की पहली सर्व-
पंजाब सरकार ने मध्य पूर्वी तनाव के कारण वहां फंसे पंज
पंजाब को ऊनी और फैंसी धागा उद्योग में 750 करोड़ रुपये
पंजाब में युद्ध नशों विरुद्ध’l मुहिम का एक वर्ष सफलत
भगवंत मान सरकार ने ‘नौकरी मांगने वालों’ को ‘नौकरी देने
कुलतार सिंह संधवां ने ईरान–इज़राइल टकराव के बीच अरब दे
डॉ. रवजोत सिंह ने मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सुर
सुखबीर सिंह बादल ने दाखा हलके में जसकरण सिंह दिओल को अ
140 करोड़ लोग मिलकर देश से तानाशाह सरकार उखाड़ फेंकेंगे-
*भारत में तानाशाही राजनीति बदलने में पंजाब साथ, 2027 म
पंजाब को नागरिक-केंद्रित सुधारों के लिए मिला प्रतिष्ठि

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49366641

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us