मैं पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के प्रयासों के कारण जिंदा हूं: करमजीत कौर

Apr22,2025 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

-करमजीत कौर ने सुनाई ठग ट्रैवल एजेंटों के चंगुल में फंसने की पूरी व्यथा
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि हमारी सरकार अमेरिका समेत विभिन्न देशों में गैर-कानूनी तरीके से पहुंचे पंजाब के युवाओं की सुरक्षा के लिए अनधिकृत ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रही है। हालांकि, पंजाब के मासूम और बेरोजगार युवाओं को विदेशों में नौकरियों का वादा करके धोखा देने का चलन अभी भी जारी है।

गांव पंजगड़ी कलां की रहने वाली एक युवा लड़की करमजीत कौर ने भावुक ढंग से अपनी कहानी सुनाई कि यदि स्पीकर कुलतार सिंह संधवां मदद के लिए मसीहा बनकर नहीं आते, तो उसने आत्महत्या कर ली होती। करमजीत कौर ने खुलासा किया कि मोगा जिले के गांव जलालाबाद की रहने वाली एक एजेंट अमरजीत कौर ने उससे 15,000 रुपये लिए और उसे टूरिस्ट वीजा पर ‘मस्कट’ इस शर्त पर भेज दिया कि यदि उसे वहां काम पसंद नहीं आया, तो वह वापस आ सकती है। इसके अलावा, करमजीत कौर का पासपोर्ट और मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया गया।

उसने आगे बताया, ‘इस धोखाधड़ी रैकेट की असलियत तब सामने आई जब मैंने व्यक्तिगत रूप से देखा कि 30 लड़कियों को एक कमरे में रात बिताने के लिए मजबूर किया गया था, जो कई बार बेबसी के कारण भूखी-प्यासी रात बिताती हैं।’ उसने बताया कि वहां नौकरी प्राप्त करने के लिए आपको अपने आपको मुस्लिम या ईसाई लड़की बताना पड़ता है और जब हम अपने माता-पिता से बात करते थे, तो एक टीम द्वारा हमारी फोन बातचीत की भी निगरानी की जाती थी। हमें सिर्फ यह कहने की इजाजत थी, ‘हम यहां खुशहाल हैं और बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।’

करमजीत ने रोते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों की लड़कियों को ट्रैवल एजेंटों द्वारा गुमराह किया जाता है और फिर ‘मस्कट’ जैसे देशों में बेचा जाता है। उसने आगे खुलासा किया कि फिर वे लड़कियां मस्कट जैसे देशों में गुलाम बन जाती हैं। माता-पिता के लिए उन लड़कियों का पता लगाना लगभग नामुमकिन होता है।

पीड़ित लड़की ने कहा कि एजेंट ने उससे एक लाख रुपये ले लिए, और सारी राशि पंजाब स्थित एक बैंक के खाते में जमा करवा दी। उसने आशंका प्रकट की कि उसके हस्ताक्षर वाले खाली चेक अभी भी ट्रैवल एजेंट के पास हैं, जिनका दुरुपयोग किया जा सकता है। उसने मदद के लिए गुप्त रूप से पंजाब विधानसभा के स्पीकर संधवां तक पहुंच बनाई और फिर स्पीकर साहेब ने मोगा के डीएसपी से बात की। अब स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के प्रयासों से करमजीत कौर अपने घर वापस आ गई है।

यहां यह बताना जरूरी है कि पीड़ित लड़की करमजीत की वापसी के लिए टिकट समेत सारा खर्च स्पीकर ने खुद उठाया है। करमजीत कौर के पूरे परिवार का कहना है कि हम हमेशा स्पीकर के ऋणी रहेंगे।

Powered by Froala Editor

I-Am-Alive-Due-To-The-Efforts-Of-Punjab-Vidhan-Sabha-Speaker-Kultar-Singh-Sandhwan-Says-Karamjit-Kaur



TOP HEADLINES


दस उद्यम क्षेत्रों के लिए दस नीतियों को कैबिनेट की मंज
एचपीएससी भर्तियों पर विरोध कांग्रेस व इनेलो का राजनीति
मोदी सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए देश में अघो
मनीष सिसोदिया ने श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर चल
मोदी सरकार डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकी, देश के हित अमेरि
· तेल खरीद पर लिमिट लगाने को लेकर वड़िंग ने केंद्
मलेरकोटला में जाली करेंसी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 5.50 ला
पंजाब ने बेअदबी के खिलाफ सबसे सख्त कानून बनाकर पूरे दे
हरियाणा में जीएसटी से पहले के कर अधिनियमों के तहत बकाय
*भाजपा में जाने से इन्कार करने पर संजीव अरोड़ा के बाद
सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा वोटों की गिनती संबंधी प्रणाली की
सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा वोटों की गिनती संबंधी प्रणाली की
आईएमए लुधियाना द्वारा न्यूरोसर्जरी के भविष्य और वर्क-ल
अस्पताल के बाहर प्रसव की घटना के बाद हरियाणा में प्रस
हरियाणा के परिवहन मंत्री इलेक्ट्रिक वाहनों पर सौ फीसदी
लुधियाना में टारगेट शूटिंग की संभावित कोशिशें नाकाम; आ
ਐਸ.ਆਈ.ਆਰ. ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਨੂੰ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਅਤੇ ਭਰੋਸੇਯੋਗ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਰ
आपकी सेहत, हमारी ज़िम्मेदारी के संकल्प के साथ डॉ. एम.ड
नशा और गैर-कानूनी हथियार तस्करी मॉड्यूल का अमृतसर में
*केजरीवाल ने नीट परीक्षार्थियों से कहा, ‘‘अपनी भावनाएं

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50120769

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us