डॉ. कोटनीस एक्यूपंचर हॉस्पिटल, सलेम टाबरी, लुधियाना की ओर से 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक एक निःशुल्क एक्यूपंचर मेडिकल कैंप का आयोजन गुरुद्वारा शहीदां, गांव सुधार, तहसील रायकोट, लुधियाना में किया जा रहा है। यह कैंप भारतीय चिकित्सा मिशन (1938–1942) की 87वीं वर्षगांठ तथा चारों साहिबज़ादों की शहीदी को समर्पित है और इसका उद्देश्य मानवता की सेवा तथा आम जनता को सुरक्षित, सस्ती और प्रभावी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इस कैंप का आयोजन डॉ. कोटनीस एक्यूपंचर हॉस्पिटल द्वारा स्थानीय सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें गुरुद्वारा शहीदां के अध्यक्ष स. हरविंदरपाल सिंह गिल (लाली), स. इकबाल सिंह गिल (आई.पी.एस.), गांव सुधार की सरपंच हरजिंदर कौर गिल, समाजसेवी स. गैरी गिल, तथा स. जसवंत सिंह छापा (प्रधान सरबत् दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट, लुधि.) का विशेष योगदान रहा। यह मेडिकल कैंप डॉ. इंद्रजीत सिंह, निदेशक, डॉ. कोटनीस चैरिटेबल एक्यूपंचर हॉस्पिटल, लुधियाना के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जो उत्तर भारत में एक्यूपंचर चिकित्सा पद्धति के संस्थापक माने जाते हैं और जिनकी संस्था पिछले 50 वर्षों से मानवता की सेवा में कार्यरत है। डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि एक्यूपंचर चिकित्सा पद्धति बिना दवा और बिना ऑपरेशन के उपचार पर आधारित है, यह पूरी तरह सुरक्षित, प्राकृतिक और किफायती है तथा इसका शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने बताया कि इस कैंप के अंतर्गत अब तक 173 मरीजों का एक्यूपंचर द्वारा सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है और मरीजों को कमर दर्द, रीढ़ की समस्याएं, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, जोड़ों का दर्द, गठिया, माइग्रेन, अस्थमा, सांस की तकलीफ, फ्रोजन शोल्डर, घुटनों का दर्द, तनाव एवं अन्य पुरानी बीमारियों का उपचार पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। यह कैंप अंतरराष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ. द्वारकानाथ कोटनीस एवं डॉ. विजय कुमार बासु की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने वर्ष 1938 से 1942 तक चीन में रहकर मानवता की निःस्वार्थ सेवा की और भारत–चीन मित्रता की मिसाल कायम की। कैंप के सफल आयोजन में डॉ. रघुवीर सिंह, डॉ. बलजिंदर सिंह ढिल्लों, पल्लवी, लखविंदर सिंह,मनीषा, रवनीत कौर, अमनदीप, महेश, वैशाली सहित मेडिकल स्टाफ एवं स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं प्रदान कीं, वहीं आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क एक्यूपंचर मेडिकल कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और जरूरतमंद मरीजों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
Powered by Froala Editor
Dr-Dn-Kotnis-Hospital-Ludhiana-Acupunture-Treatment-Painless-Therapy-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)