हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 500 नई बसें और 24 ट्रक

Nov3,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


गुरुग्राम में दो फ्लाईओवर और एक अंडरपास से घटेगा ट्रैफिक का दबाव
 लाखों लोगों को मिलेगी राहत
          राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 3 नवंबर । हरियाणा में सड़क, परिवहन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री  नायब सिंह  की अध्यक्षता में सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी  और हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी  की बैठक में कुल नौ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन निर्णयों से प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, शहरी क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा और स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा। बोलीदाताओं के साथ विस्तृत बातचीत के बाद सरकार ने लगभग 11.96 करोड़ रुपये की बचत भी की। 
     मुख्यमंत्री ने हरियाणा रोडवेज के लिए 500 पूर्ण निर्मित डीजल इंजन वाली नॉन-एसी बसों की खरीद को मंजूरी प्रदान की है। ये बसें नवीनतम बी एस 6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप होंगी। इसके अतिरिक्त 24 पूर्ण निर्मित डीजल इंजन वाले ट्रकों की खरीद और रोडवेज के डिपो एवं सब-डिपो के लिए आगामी एक वर्ष की आवश्यकता के अनुसार डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड  की खरीद को भी स्वीकृति दी गई। इन 500 नई बसों के शामिल होने से हरियाणा रोडवेज की परिवहन क्षमता बढ़ेगी, यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और विभिन्न रूटों पर बस सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
गुरुग्राम में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने और शहर की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण  की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें सेक्टर-45-46 और 51-52 के चौराहे पर फ्लाईओवर, सेक्टर-85-86 और 89-90 के चौराहे पर फ्लाईओवर तथा मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के आसपास यातायात का दबाव कम करने के लिए सेक्टर-27-29 और 43-44 के चौराहे पर अंडरपास का निर्माण शामिल है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से गुरुग्राम के प्रमुख व्यस्त चौराहों पर यातायात का दबाव कम होगा। वाहन चालकों को बार-बार लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और शहर के विभिन्न सेक्टरों के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा। 
बैठक में जींद जिले के गांव हैबतपुर में निर्माणाधीन संत शिरोमणि श्री धन्ना भगत जी राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए फर्नीचर की खरीद को भी मंजूरी दी गई। इससे मेडिकल कॉलेज में आवश्यक सुविधाओं को विकसित करने और संस्थान को सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में मदद मिलेगी। इसके अलावा रोहतक स्थित स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में टाइप-सेकंड (जीप्लस 6) के 1300 वर्ग फुट के शिक्षक आवासों के शेष निर्माण कार्य को भी स्वीकृति दी गई।
पानीपत जिले में जीटी रोड से डाहर होते हुए एनएच-709 तक मौजूदा रेलवे ओवरब्रिज के समानांतर नए रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को भी मंजूरी दी गई। इस परियोजना से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी और रेलवे लाइन के कारण यातायात पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भी बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। 
हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी  की बैठक में कुल सात एजेंडे रखे गए, जिनकी अनुमानित लागत 351.46 करोड़ रुपये थी। इनमें से चार मामलों को री-टेंडर करने का निर्णय लिया गया, जबकि तीन एजेंडों को अंतिम रूप दिया गया। इन तीन एजेंडों की मूल अनुमानित लागत 208.91 करोड़ रुपये थी। बोलीदाताओं के साथ बातचीत के बाद इन्हें 201.51 करोड़ रुपये में अंतिम रूप दिया गया, जिससे लगभग 7.40 करोड़ रुपये की बचत हुई।
वहीं, हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी  की बैठक में कुल सात एजेंडे रखे गए, जिनकी अनुमानित लागत 250.36 करोड़ रुपये थी। इनमें से एक मामले को री-टेंडर करने का निर्णय लिया गया, जबकि छह एजेंडों के कार्यों को अंतिम रूप दिया गया। इन छह एजेंडों की अनुमानित लागत 227.74 करोड़ रुपये थी। बोलीदाताओं के साथ नेगोसिएशन के बाद इन कार्यों को 223.18 करोड़ रुपये में अंतिम रूप दिया गया, जिससे लगभग 4.56 करोड़ रुपये की बचत हुई।

मुख्यमंत्री  ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत सभी विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और इन्हें तेजी से पूरा कर जनता को इनका लाभ पहुंचाया जाए।
बैठक में हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रलाल विपुल गोयल, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री  रणबीर गंगवा, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  सुधीर राजपाल, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  ए.के. सिंह, बिजली निगम की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती आशिमा बराड़, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.सी. मीणा, परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव  अतुल कुमार, आपूर्ति एवं निपटान विभाग के  महानिदेशक  राजीव रतन, मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव  अजय कुमार तथा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Haryana-Roadways-New-Buses-Gurugram-Flyovers-Haryana-Development-Nayab-Singh-Saini



TOP HEADLINES


सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंड
*इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने इनोवेटिव कृषि परि
धनप्रीत कौर ने 1537 पुलिस प्रशिक्षुओं को दी बधाई, ईमान
1984 नरसंहार के पीड़ितों ने राहुल गांधी को दी खुली बहस
*त्योहारी सीजन के दौरान मिलावटखोरी पर कड़ी नजर: 110 क्
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्म
हरियाणा के अस्पताल दिवाली पर अलर्ट स्थिति में रहेंगे
हरियाणा में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को तीन माह से नहीं किय
युद्ध नशें विरुद्ध अभियान के तहत ड्रग कंट्रोल टीम ने प
हरियाणा में फिरौती के लिए धमकाने का सिलसिला थमा नहीं,प
ईडी की 47 घंटे की छापेमारी में कुछ नहीं मिला, न कोई दस
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफ
भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों
गुरदासपुर में भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हट
अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर
अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर
*भगवंत मान सरकार द्वारा ‘मेरा घर, मेरे नाम’ योजना के त
खेडां वतन पंजाब दियां-2026 के तहत राज्य स्तरीय घुड़सवा
आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को
*वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52826794

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us