उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेगी हरियाणा सरकार: श्रुति चौधरी

Oct15,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

राज्य स्तरीय  पुरस्कारों के लिए 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
चंडीगढ़, 15 अक्टूबर। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण और उनके सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उनके कार्यों को सम्मान देने के लिए वर्ष 2026-27 के राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए पात्र महिलाओं से 5 नवंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि अनेक महिलाओं ने सामाजिक सेवा, महिला सशक्तीकरण, प्रशासन, उद्यमिता, खेल, पंचायती राज और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य ऐसी महिलाओं के योगदान को पहचान देना, उनकी उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना और अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने बताया कि श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपये, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत एक लाख 50 हजार रुपये, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार तथा बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक-एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, लाइफटाइम अचीवर्स पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपये तथा उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं की श्रेणी में 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। सभी चयनित महिलाओं को नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि सुषमा स्वराज पुरस्कार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को दिया जाएगा। इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार महिला एवं बाल कल्याण, संरक्षण और पुनर्वास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के लिए है। कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार साहसिक कार्यों और अनुकरणीय सेवाओं के माध्यम से अन्य महिलाओं को प्रेरित करने वाली महिलाओं को दिया जाएगा।
इसी प्रकार, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों की उन महिला प्रतिनिधियों को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य किया हो। लाइफटाइम अचीवर्स पुरस्कार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की उन महिलाओं को दिया जाएगा, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में दीर्घकालीन उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हों। उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार के अंतर्गत एएनएम, नर्स, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, खिलाड़ी, सरकारी कर्मचारी, साक्षर महिला समूहों की सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और महिला उद्यमी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
श्रीमती श्रुति चौधरी ने पात्र महिलाओं से अपील की कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करें और इस अवसर का लाभ उठाएं। पुरस्कारों से संबंधित पात्रता शर्तें, विस्तृत दिशा-निर्देश तथा आवेदन प्रक्रिया विभाग की वेबसाइट https://onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav पर उपलब्ध हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

-shyamsinghrana-haryanaagriculture-cropinsurance-farmerswelfare-haryananews



TOP HEADLINES


किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: म
झोटा हत्याकांड: सरकार और इंसाफ कमेटी की बैठक बेनतीजा,
पंजाब विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, सुखपाल खैहरा स
'वोट-चोरी' लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एस.आई.आर. को तु
सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों क
भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों
14 हज़ार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 80 प्रतिशत खेतों तक
दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला
दिशा – एन इनिशिएटिव के अंतर्गत इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑ
एसआईआर खुद करवाई, सवाल भी खुद उठा रहे हैं मान: केवल ढि
*पंजाब विधान सभा द्वारा एस.आई.आर. के तहत योग्य नागरिको
मोगा से पंजाब भाजपा को मिली मजबूती: अकाली नेता और वरिष
*पंजाब विधान सभा द्वारा आपत्तिजनक शब्दावली के मामले मे
चंडीगढ़ की एमएलए हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रु
निजी बिजली कंपनी को लाइसेंस देने के विरोध मे उतरा पाव
**मुक्तसर साहिब से अकाली नेता भाजपा में शामिल, प्रदेश
पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर को लगाए ज
विधानसभा का बहिष्कार करने पर विपक्ष को सीएम भगवंत मान
शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जापानी टीम क
पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; मुख

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52596561

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us