सत्ता हमारे लिए सुख भोग नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम : मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यमंत्री ने नारनौल में ‘नमो कमल’ का किया उद्घाटन

Jun8,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


           राजेंद्र सिंह जादौन 
चंडीगढ़, 8 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा दक्षिण हरियाणा के साथ किए गए भेदभाव को वर्तमान सरकार ने समाप्त किया है। राज्य सरकार ने विकास कार्यों में क्षेत्रीय असमानता को दूर करते हुए ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ की भावना को व्यावहारिक रूप से लागू किया है।
मुख्यमंत्री सोमवार को नारनौल में भाजपा के जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने पार्टी का झंडा फहराया तथा  यज्ञ में आहुति दी। समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने की।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने च्यवन ऋषि की तपोभूमि को नमन करते हुए कहा कि यह वही भूमि है जिसने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए समय-समय पर अपने वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। महेंद्रगढ़ के विकास पर  उन्होंने कहा कि नारनौल और महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। क्षेत्र में लॉजिस्टिक हब सहित अनेक विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही लंबे समय से बनी हुई जल समस्या के समाधान के लिए नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के प्रयास किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि नये संगठनात्मक केंद्र का उद्घाटन उनके लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने महेंद्रगढ़ जिले के सभी कार्यकर्ताओं को नए जिला कार्यालय की स्थापना पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक दलों के लिए कार्यालय केवल ईंट, पत्थर, सीमेंट और गारे से निर्मित भवन नहीं होते, बल्कि संगठन की आत्मा और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के केंद्र होते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय एक पवित्र संगठन मंदिर है, जहां से राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया जाता है तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याण की योजनाएं पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जाता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक ढांचा अन्य राजनीतिक दलों से भिन्न है। उन्होंने कहा कि जिन दलों में परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति हावी होती है, वहां संगठन कुछ लोगों तक सीमित रह जाता है, जबकि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी अपने परिश्रम, समर्पण और प्रतिभा के बल पर नेतृत्व की सर्वोच्च जिम्मेदारियां निभाने तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि यही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी विशेषता है। वर्ष 1980 में एक सशक्त, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी। भारत रत्न  अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन तक संगठन ने निरंतर विस्तार प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर आज भाजपा 14 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1984 में केवल दो सीटों के साथ अपनी यात्रा शुरू करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने आज देशभर में अभूतपूर्व जनसमर्थन प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह उपलब्धि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के विश्वास का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला कार्यालय आम जनता की आशाओं और अपेक्षाओं का केंद्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब, किसान, युवा अथवा जरूरतमंद व्यक्ति जब कार्यालय में आए तो उसे यह विश्वास होना चाहिए कि उसकी बात सुनी जाएगी और उसकी समस्या के समाधान के लिए गंभीर प्रयास किए जाएंगे। यही संगठन की कार्य संस्कृति और पहचान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ हरियाणा को देश का अग्रणी एवं सर्वाधिक विकसित राज्य बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हरियाणा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए हरियाणा भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह कार्यालय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में अंत्योदय की भावना के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक हरियाणवी तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेगा।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा में राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करती है। अहीरवाल की इस धरा ने हमेशा इंकलाब की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया है। इसे लैंड ऑफ सोल्जर कहा जाता है। यह शहीदों की धरती है।
उद्घाटन समारोह में पहुंचने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, प्रदेश के महामंत्री  सुरेंद्र पूनिया, विधायक  ओम प्रकाश यादव, बावल के विधायक  अनिल यादव, विधायक  कंवर सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, पूर्व मंत्री  अभय सिंह यादव, पूर्व विधायक  सीताराम,  राव बहादुर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
 

Nayab-Singh-Saini-Cm-Haryana



TOP HEADLINES


मैंने श्री अकाल तख्त साहिब के आगे मत्था टेका क्योंकि य
*पंजाब के गांव देश में सबसे अधिक विकसित होंगे; सरपंचों
*लुधियाना: शिवसेना नेता पर हमले के विरोध में पुलिस कमि
*भाजपा नेता के बेटे की भारी मात्रा में हथियारों के साथ
हरियाणा में कागजरहित रजिस्ट्री और स्वत इंतकाल करने वाल
*नितिन नबीन के पंजाब दौरे के दौरान भाजपा की दलित-विरोध
*एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंगस्टर नेटवर्कों क
हरियाणा में सैनिक और अर्द्ध सैनिक कल्याण निगम की स्थाप
लोकतंत्र की रक्षा के लिए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन
नारकोटिक्स एनोनिमस की बैठकें भगवंत मान सरकार के युद्ध
एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया का सख्त एक्शन, काली फिल्म,
*श्री मुक्तसर साहिब में ब्राइट माइंड्स पंजाब के तहत 10
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पी.एस.पी.सी.एल. में निय
जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने पटियाला में जेल विभाग के
निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो में अंतर
विजिलेंस ब्यूरो ने 70,000 रुपये और 50,000 रुपये रिश्वत
मोगा नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी
*पंजाब राज्य खाद्य आयोग और रीजेनेरेटिंग पंजाब ने मिट्ट
ट्रेड डील के खिलाफ बीकेयू चढूनी ने किया शांतिपूर्ण प्र
हरियाणा सरकार की बैंक जमाओ के गबन मामले में एक और आई ए

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50574427

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us