मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ रवाना की ट्रेन

Jun8,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

तीर्थ यात्राएं नई पीढ़ी में संस्कार संचार का माध्यम_नायब सैनी 

        राजेंद्र सिंह जादौन
चण्डीगढ, 8 जून । हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि तीर्थ यात्राएं समाज को जोड़ने का महान माध्यम होती हैं। ये यात्राएं हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ती हैं। जब कोई श्रद्धालु तीर्थ स्थानों पर जाता है, तो वह अपने भीतर नई ऊर्जा, प्रेरणा और नई चेतना लेकर लौटता है।
मुख्यमंत्री सोमवार को कुरूक्षेत्र से सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना कर रहे थे। ट्रेन में 1100 से अधिक श्रद्धालु रवाना हुए हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी संतगणों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 10जून को  नरेन्द्र मोदी सबसे लम्बे समय तक देश की सेवा करने वाले प्रथम प्रधानमंत्री बन जाएगें। प्रधानमंत्री ने 2014 में देश का नेतृत्व संभाला तब से भारत को नई दिशा देने का कार्य किया है।  बुजुर्गों के लिए सोमनाथ की सुखद यात्रा प्रधानमंत्री का आशीर्वाद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीथ स्थर्लों के महत्व को देखते हुए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने हमारे अनेक तीर्थों का जीर्णोद्धार करवाया है। हम सब श्रीराम मंदिर के उद्घाटन पर्व के साक्षी रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप भी सामने आया है, जिससे प्राचीन काशी की गरिमा पुनः जीवित हुई है। उन्होंने कहा कि आज देशभर के तीर्थ स्थलों का विकास, चारधाम परियोजना, प्रसाद योजना और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के माध्यम से भारत अपनी जड़ों से जुड़ रहा है और यह नए भारत का वह कालखंड है, जहां विकास और विरासत साथ-साथ चल रहे हैं।
    नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज विश्व अनेक संकटों का सामना कर रहा है। लेकिन भारत की सनातन संस्कृति हमें संतुलन, करुणा और मानवता का मार्ग दिखाती है। भगवान शिव विनाश के देवता नहीं, बल्कि नवसृजन के देवता हैं। वे हमें सिखाते हैं कि विष को भी धारण करके समाज को अमृत दिया जा सकता है। भगवान महादेव हमें सिखाते हैं कि शक्ति का उपयोग संरक्षण के लिए होना चाहिए, विनाश के लिए नहीं। त्याग, तपस्या और सेवा ही जीवन का वास्तविक मार्ग हैं। इसीलिए भगवान शिव केवल भारत के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के प्रेरणास्रोत हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सोमनाथ आस्था का वह गीत है जो हमें सिखाता है कि सृजन की शक्ति विनाश से कहीं प्रबल होती है। यह कथन भारत की हजारों वर्षों पुरानी संस्कृति का सार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हरियाणा की धरती से श्रद्धा, आस्था, संस्कृति और सनातन चेतना की एक ऐसी यात्रा का शुभारंभ है, जो हमें भारत की हजारों वर्षों पुरानी आध्यात्मिक विरासत से जोड़ती है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि   उनकी कृपा हरियाणा के हर परिवार, किसान, युवा, माता-बहन तथा समस्त देशवासियों पर बनी रहे। यह यात्रा सुखद, सुरक्षित और फलदायी हो। उन्होंने कहा कि भगवान सोमनाथ का मंदिर बारह ज्योतिलिंगों में प्रथम माना जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का इतिहास भारत की धैर्यगाथा का रहा है। यह मंदिर अनेक बार टूटा और लूटा गया। लेकिन हर बार दोगुणे साहस के साथ उठ खड़ा हुआ। इतिहास गवाह है कि जब-जब सोमनाथ पर प्रहार हुआ, तब-तब पूरे देश की आत्मा आहत हुई। लेकिन हर बार राष्ट्र ने यह सिद्ध किया कि हमारी आस्था को तलवारों से नहीं मिटाया जा सकता। उन्होंने कहा कि जब सोमनाथ मंदिर के पुनर्निमाणस्वतन्त्र भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का उद्घोष हुआ तब लौह पुरूष सरदार वल्लभाई पटेल ने मंदिर निर्माण को राष्ट्रीय निर्माण की पुनर्स्थापना बताया। जिसने राष्ट्र को सांस्कृतिक जड़ो से जोड़ने का काम किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश भर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व  जनवरी 2027 तक चलेगा। इस पर्व के दौरान श्रृद्वालुओं के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। इस योजना के तहत हजारों बुजुर्ग श्रद्धालु अब तक देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने अपने अनुभव, संस्कार और परिश्रम से समाज को दिशा दी है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से हम उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी यात्रियों के सुरक्षित और सुखमय भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अध्यात्मिक उन्नति आए और हरियाणा को निरंतर विकास के पथ पर आगे बढाए। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व में नई ऊंचाईयों पर लेकर जाए और भगवान हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान देने की षक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, महाराज बंसी पुरी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, राजेश परासर, चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर, चेयरमैन जिला परिषद कंवल जीत कौर सहित कई पार्टी पदाधिकारी, संतगण मौजूद रहे।
 

Nayab-Singh-Saini-Cm-Haryana



TOP HEADLINES


मैंने श्री अकाल तख्त साहिब के आगे मत्था टेका क्योंकि य
*पंजाब के गांव देश में सबसे अधिक विकसित होंगे; सरपंचों
*लुधियाना: शिवसेना नेता पर हमले के विरोध में पुलिस कमि
*भाजपा नेता के बेटे की भारी मात्रा में हथियारों के साथ
हरियाणा में कागजरहित रजिस्ट्री और स्वत इंतकाल करने वाल
*नितिन नबीन के पंजाब दौरे के दौरान भाजपा की दलित-विरोध
*एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंगस्टर नेटवर्कों क
हरियाणा में सैनिक और अर्द्ध सैनिक कल्याण निगम की स्थाप
लोकतंत्र की रक्षा के लिए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन
नारकोटिक्स एनोनिमस की बैठकें भगवंत मान सरकार के युद्ध
एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया का सख्त एक्शन, काली फिल्म,
*श्री मुक्तसर साहिब में ब्राइट माइंड्स पंजाब के तहत 10
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पी.एस.पी.सी.एल. में निय
जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने पटियाला में जेल विभाग के
निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो में अंतर
विजिलेंस ब्यूरो ने 70,000 रुपये और 50,000 रुपये रिश्वत
मोगा नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी
*पंजाब राज्य खाद्य आयोग और रीजेनेरेटिंग पंजाब ने मिट्ट
ट्रेड डील के खिलाफ बीकेयू चढूनी ने किया शांतिपूर्ण प्र
हरियाणा सरकार की बैंक जमाओ के गबन मामले में एक और आई ए

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50574426

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us