सतलुज क्लब में ‘एमरल्ड बैंक्वेट एंड टेरेस’ का भव्य शुभारंभ डीसी हिमांशु जैन ने फीता काटकर किया
Jun17,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana
लुधियाना के प्रतिष्ठित सतलुज क्लब में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘एमरल्ड बैंक्वेट एंड टेरेस’ का भव्य शुभारंभ डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन द्वारा किया गया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीसी हिमांशु जैन ने कहा कि ऐसे आधुनिक और सुव्यवस्थित आयोजन स्थल सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल सतलुज क्लब के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करेगी। डीसी ने क्लब प्रबंधन को इस उपलब्धि के लिए बधाई भी दी।
इस अवसर पर क्लब के डॉ. आशीष आहूजा ने बताया कि एमरल्ड बैंक्वेट एंड टेरेस को मॉडर्न इंटीरियर, बेहतर बैठने की व्यवस्था और लेटेस्ट सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। यहां विवाह समारोह, कॉर्पोरेट मीटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए विश्वस्तरीय व्यवस्था उपलब्ध होगी।
इस मौके परवाइस प्रेसिडेंट संजय कपूर, फाइनेंस सेक्रेटरी के.एस. वालिया, मेस सेक्रेटरी सुबोध बातिश, बार सेक्रेटरी भूपिंदर देव, कल्चरल सेक्रेटरी हरकेश मित्तल, एग्जीक्यूटिव मेंबर शिवराम गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने नई सुविधा का अवलोकन किया और इसे शहर के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात बताया। उद्घाटन के बाद अतिथियों के लिए विशेष स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया।
*
Satluj-Club-Ludhiana-Opening-Emerald-Dc-Himanshu-Jain-Ias