*सी.ई.ओ. पंजाब ने एस.आई.आर. के लिए तैनात अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाया*

Jun8,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



- एस.आई.आर. के दौरान बी.एल.ओ. और ई.आर.ओ. की भूमिका बहुत अहम: मुख्य चुनाव अधिकारी

- सारी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने की जिम्मेदारी सभी भागीदारों की : सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा

- डी.ई.ओ. और ई.आर.ओ. स्तर पर बनाए गए हेल्प डेस्क को मजबूत करने के लिए निर्देश जारी


पंजाब राज्य में निर्धारित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) के सुचारू अमल को अंजाम देने के मद्देनजर मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के दफ्तर में सोमवार को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित अधिकारियों के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने बताया कि एस.आई.आर. का ‘घर-घर गणना चरण’ 25 जून, 2026 से पूरे राज्य में शुरू होने जा रहा है और इस संबंध में सभी निर्देशों, प्रक्रियाओं और हिदायतों को पूरी तरह समझना बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि इससे जमीनी स्तर पर काम कर रहे स्टाफ को इस काम को सुचारू ढंग से करने के लिए सही और उचित प्रशिक्षण मिलेगा।

उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. के दौरान बी.एल.ओ. और ई.आर.ओ. की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी को साझा प्रयास करने चाहिए ताकि किसी भी मतदाता या कर्मचारी को कोई मुश्किल पेश न आए।

उन्होंने सभी डी.ई.ओज़. और ई.आर.ओज़. को निर्देश दिए कि वे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन कार्यक्रम संबंधी अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करें ताकि एस.आई.आर. प्रक्रिया संबंधी जमीनी स्तर पर काम करने वाले स्टाफ के हर सवाल का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि बीएलओ को जितनी बेहतर प्रशिक्षण दी जाएगी, सारी प्रक्रिया उतनी ही सुचारू होगी।

श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने कहा कि पंजाब की सभी राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के बारे में जागरूक करवाया गया है और उन्हें इस प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा करने में सहयोग करने की अपील की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि न तो किसी योग्य व्यक्ति की वोट गलत तरीके से काटी जाए और न ही कोई अयोग्य व्यक्ति अनुचित ढंग से वोटर लिस्ट में शामिल किया जाए।

Ceo-Punjab-Mrs-Anindita-Mitra-Conducts-Training-For-Officers-Deployed-For-The-Conduct-Of-Sir



TOP HEADLINES


मैंने श्री अकाल तख्त साहिब के आगे मत्था टेका क्योंकि य
*पंजाब के गांव देश में सबसे अधिक विकसित होंगे; सरपंचों
*लुधियाना: शिवसेना नेता पर हमले के विरोध में पुलिस कमि
*भाजपा नेता के बेटे की भारी मात्रा में हथियारों के साथ
हरियाणा में कागजरहित रजिस्ट्री और स्वत इंतकाल करने वाल
*नितिन नबीन के पंजाब दौरे के दौरान भाजपा की दलित-विरोध
*एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंगस्टर नेटवर्कों क
हरियाणा में सैनिक और अर्द्ध सैनिक कल्याण निगम की स्थाप
लोकतंत्र की रक्षा के लिए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन
नारकोटिक्स एनोनिमस की बैठकें भगवंत मान सरकार के युद्ध
एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया का सख्त एक्शन, काली फिल्म,
*श्री मुक्तसर साहिब में ब्राइट माइंड्स पंजाब के तहत 10
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पी.एस.पी.सी.एल. में निय
जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने पटियाला में जेल विभाग के
निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो में अंतर
विजिलेंस ब्यूरो ने 70,000 रुपये और 50,000 रुपये रिश्वत
मोगा नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी
*पंजाब राज्य खाद्य आयोग और रीजेनेरेटिंग पंजाब ने मिट्ट
ट्रेड डील के खिलाफ बीकेयू चढूनी ने किया शांतिपूर्ण प्र
हरियाणा सरकार की बैंक जमाओ के गबन मामले में एक और आई ए

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50574414

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us