भारत निर्वाचन आयोग की महानिदेशक डॉ. सीमा खन्ना एवं पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका
Jun7,2026
| Rahul Soni | Amritsar
राहुल सोनी
अमृतसर, 7 जून - भारत निर्वाचन आयोग की महानिदेशक (आई.टी.) डॉ. सीमा खन्ना तथा पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेककर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने पवित्र स्थल के दर्शन किए तथा सर्वजन कल्याण एवं मानवता की भलाई के लिए अरदास की। श्री हरिमंदिर साहिब में दर्शन के दौरान उन्होंने गुरबाणी कीर्तन का श्रवण किया तथा सिख धर्म के इस महान आध्यात्मिक केंद्र की समृद्ध परंपराओं, विरासत एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इसके उपरांत डॉ. सीमा खन्ना ने श्री दुर्गियाना मंदिर में भी मत्था टेका तथा देश और समाज की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर उपायुक्त अमृतसर दलविंदरजीत सिंह, निर्वाचन विभाग तथा जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Election-Commission-New-Delhi-