पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने पंजाब के मतदाताओं और बी.एल.ओ. का किया धन्यवाद
एक दिवसीय विशेष कैंप के दौरान लगभग 1 लाख 10 हजार 193 मतदाताओं की मैपिंग की गई — अनिंदिता मित्रा
चंडीगढ़, 7 जून:
राज्यभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन - एस.आई.आर.) के तहत आज पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों के सभी 24,453 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों को जनता की ओर से मिले उत्साहजनक सहयोग के परिणामस्वरूप आज लगभग 1 लाख 10 हजार 193 मतदाताओं की मैपिंग की गई। यह जानकारी पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने दी।
उन्होंने आगे बताया कि आज की कार्रवाई के साथ ही पूरे पंजाब में मतदाताओं की मैपिंग का आंकड़ा 85 प्रतिशत से अधिक हो गया है।
उल्लेखनीय है कि पंजाब राज्य में घर-घर जनगणना की प्रक्रिया 25 जून से शुरू होने जा रही है।
Ceo-punjab-thanks-voters-and-blos
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)