स्पा सेंटर का मालिक नामजद, गिरफ्तारी में टीमें जुटी लुधियाना 26 सितंबर (पारस दानिया)। सीपी लुधियाना आईपीएस मनदीप सिंह सिद्धू की सुपरविजन में लुधियाना पुलिस ने सराभा नगर इलाके में चल रहे एक स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरमीत सिंह हुंदल की अगुवाई तले एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर जसवीर सिंह कौलधार, इंस्पेक्टर किरनजीत कौर और सराभा नगर की पुलिस ने सांझे ऑप्रेशन के दौरान एक स्पा सेंटर में छापा मारकर मौके से दो महिलाओं समेत सात को काबू कर इम्मोरल ट्रैफिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जानकारी में एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन ने बताया बीते दिन पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद कार्रवाई करते सराभा नगर इलाके में स्थित स्पार्कल यूनिसैक्स डे नाम के एक स्पा सेंटर में दबिश देकर एक महिला मैनेजर वह एक महिला दलाल समेत पांच ग्राहक युवकों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक होटल का मैनेजर इंद्रजीत व मैनेजर पल्लवी हांडा जो दलाल किरण प्रीत कौर के साथ मिलकर स्पा सेंटर की आड़ में भीतर जिस्मफिरोशी का कारोबार चलाते हैं। जिसके बाद पुलिस टीमों ने दबिश देकर रंगे हाथों भांडा फोड़ किया। गिरफ्तारों की पहचान स्पा सेंटर की मैनेजर पल्लवी होंडा, मैनेजर के जरिए स्पा में लड़कियां सप्लाई करने वाली महिला दलाल किरणप्रीत कौर और इसके अलावा ग्राहक युवकों में दिल्ली गेट क्लब रोड़ का मोहम्मद दिलशाद, मलेरकोटला बस स्टैंड रोड का राशिद, मॉडल टाउन एक्सटेंशन का गुरमन प्रीत सिंह, जोधेवाल के मोहल्ला हर कृष्ण विहार का सोहम कुमार और पुनीत नगर ताजपुर रोड़ के अमित वर्मा के रूप में है। स्पा सेंटर के मालिक इंद्रजीत सिंह को मामले में नामजद किया गया है। जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस टीमें जुटी हैं। इसके अलावा गिरफ्तारों को माननीय न्यायालय में पेश कर अधिक पूछताछ के लिए रिमांड हासिल किया जा रहा है।
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)