हैबोवाल इलाके में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि साल 2022 में उसका दूर का रिश्तेदार अंकित गौतम अक्सर उनके घर आता-जाता था। एक दिन जब वह घर में अकेली थी तो आरोपी घर आया और उसे कमरे में ले जाकर उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 4-5 दिन बाद आरोपी फिर घर आया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसे शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अब आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा है।
*केस दर्ज, आरोपी फरार*
थाना हैबोवाल में आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 138 दिनांक 25 मई 2026 को धारा 69 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान:* अंकित गौतम, निवासी नजदीक एम.डी. स्कूल, न्यू प्रताप नगर, हैबोवाल के रूप में है।
उक्त मामले के संबंध में जानकारी देते हुए जांच कर रहे इंस्पेक्टर कुलवंत कौर ने बताया कि आरोपी की उम्र 24 से 25 साल है और पीड़ित युवती की उम्र 21 से 22 साल है। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों में दोस्ती थी। अगली कार्रवाई में पुलिस पीड़िता का मेडिकल करवाएगी।
फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की जांच और पूछताछ की जाएगी।