लुधियाना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; भारी मात्रा में जब्त किए नशीले पदार्थों को नष्ट किया
लुधियाना 03 अप्रैल (पारस दानिया) :
महानगर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशा मुक्त वातावरण बनाने के लिए चलाए जा रहे खास अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस विभाग की ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में, अलग-अलग मामलों में जब्त किए गए भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को साइंटिफिक तरीके (इंसिनरेटर) से नष्ट किया गया।
यहां बता दें कि यह कार्रवाई चौंकी ईश्वर नगर (पुलिस स्टेशन फोकल पॉइंट) में की गई, जहां अलग-अलग पुलिस स्टेशनों के गोदामों में पड़ी ड्रग्स को पूरी जांच के बाद नष्ट किया गया है।
नष्ट किए गए नशीले पदार्थों में से
पुलिस ने कुल 179 केस से जुड़ी ड्रग्स नष्ट कीं है, जिनमें
* भुक्की चूरा पोस्त की खेप: लगभग 4 क्विंटल 50 kg (18 केसों में पकड़ी गई मात्रा)
* हेरोइन: 12 kg 677 ग्राम 99 mg (113 केसों में पकड़ी गई)
* गांजा: लगभग 18 kg 809 ग्राम (20 केसों में बरामद हुआ)
* नशीली गोलियां: 6011 गोलियां (19 केसों में रिकवरी की गई)
* चरस: 700 ग्राम (1 केस में पकड़ी गई)
* हरे पोस्त के पौधे: 4 kg 500 ग्राम (1 केस में बरामद किए गए)
* नशीली पाउडर: 172 ग्राम (7 केसों में जप्त हुआ)।
यह कुल 4 क्विंटल 36 kg 908 ग्राम 99 mg ड्रग्स और 6011 नशीली गोलियां नियमों के मुताबिक सफलतापूर्वक नष्ट की गईं।*
इस विशेष संबंधित जानकारी में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, IPS ने कहा कि शहर को ड्रग-फ्री बनाने के लिए डिपार्टमेंट पूरी तरह से कमिटेड है। आने वाले दिनों में ड्रग तस्करों के खिलाफ यह कैंपेन और तेज़ किया जाएगा। पुलिस द्वारा समय-समय पर जब्त की गई दवाओं को नष्ट करने की प्रक्रिया जारी रहेगी, ताकि गोदामों का सही प्रबंधन किया जा सके और नशे की सप्लाई चेन को पूरी तरह से तोड़ा जा सके।