लुधियाना 26 दिसंबर (पारस दानिया): महानगर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वप्न शर्मा के निर्देशों पर और डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह की देखरेख में साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कमिश्नरेट के थाना साइबर क्राइम सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतबीर सिंह व उनकी टीम द्वारा केस नंबर 5/2026 के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर एक बैंक मैनेजर को नकली डॉक्यूमेंट भेजकर धोखाधड़ी करके उसके अकाउंट से 4 लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए थे। इसमें कमिश्नरेट लुधियाना के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी SI हरिंदरपाल ने आरोपी विशाल वर्मा को पीलीभीत, उत्तर प्रदेश से 21-01-2026 को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 27-01-2026 तक पुलिस कस्टडी में रखा गया है, इस दौरान आरोपी ने कई और खुलासे किए हैं। इंस्पेक्टर सतवीर सिंह ने बताया पुलिस आगे की जांच कर रही है। और भी ठगों का पता लगाया जा रहा है।
Ludhiana-Police-Arrested-Accused
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)