चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का ऐलान, 23 दिसंबर को होगा मतदान, 26 दिसंबर को आएंगे नतीजे
Nov20,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
नगर निगम चुनाव को लेकर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार चंडीगढ़ के 35 वार्डों में 23 दिसंबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 26 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
चुनाव की घोषणा के साथ ही चंडीगढ़ में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आने वाले दिनों में उम्मीदवारों के चयन और चुनाव प्रचार को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां और बढ़ने की संभावना है।
चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 वार्डों के लिए चुनाव करवाया जाएगा। इसके लिए 566 मतदान केंद्र बनाए जाने की जानकारी दी गई है। चुनाव में लगभग 4.60 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
चुनाव कार्यक्रम के तहत 26 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 3 दिसंबर निर्धारित की गई है। 4 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 7 दिसंबर तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे।
-chandigarhmunicipalelections-chandigarhelection2026-votingondecember23-electioncommission-chandigarhpolitics