प्रशासन ने किए कड़े प्रबंध, कोहरे में भी लगी रही भक्तों की लंबी कतारें, कई स्थानों पर मां की चौंकी और भन्डारे लगाकर मनाया गया नववर्ष ** लुधियाना/चिंतपूर्णी 1 जनवरी (पारस दानिया)। हिमाचल प्रदेश के पावन शक्तिपीठ चिंतपूर्णी जी में नव वर्ष के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने माता श्री छिन्नमस्तिका जी के पिंडी स्वरूप के दर्शन किए। भजनों पर मंत्रमुग्ध होकर श्रद्धालुओं ने नव वर्ष मनाया तो कहीं श्रद्धालुओं ने मां की चौंकी और भन्डारे लगाकर सेवा की।इस दौरान चिंतपूर्णी पुलिस और मंदिर प्रशासन ने कड़े प्रबंध किए थे, लेकिन कोहरे में भी भक्तों की लंबी कतारें लगी देखने को मिली। यही नहीं हर साल की तरफ माता चिंतपूर्णी जी के साथ नववर्ष मनाने पहुंचे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा। भक्ती के रंग में रंगे भक्तों ने माता रानी जी के नाम में मग्न होकर नया साल मां के साथ मनाया। कई भक्तों ने पहले 31 दिसंबर 2025 में माता छिन्नमस्तिका जी के पावन पिंडी स्वरूप के दर्शन किए और उसके बाद रात 11 बजे मंदिर के कपाट बंद होने के बाद दरबार में हाजिरी भरी। भजनों का गुणगान किया और 12 बजते ही 2026 में प्रवेश करते हुए माता रानी जी को हैप्पी न्यू ईयर की बधाई दी।विमल शर्मा, सुरिंदर मदान, बब्बू व बिल्ला की तरफ से भजनों का गुणगान किया गया। कपाट खुलते ही भक्त दरबार में नतमस्तक हुए और माता रानी जी की पावन पिंडी के समक्ष नतमस्तक होकर मन की मुरादें मांगी और सभी के सुखमय जीवन की कामना की। भक्त और भगवान की अनोखी भक्ति का संगम देखने को मिला। *चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़* चिंतपूर्णी मंदिर में नव वर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन व्यवस्था चलाई थी। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन प्रणाली के तहत माता के दर्शन कराए गए। मंदिर को रंग-बिरंगे देसी व फूलों से सजाया गया था। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए कड़े प्रबंध किए थे। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही थी।
New-Year-2026-Maa-Chintapurni-Ji-Temple-Himachal-Pradesh
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)