वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; मांगों के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा
Oct15,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
भगवंत मान सरकार के लिए कर्मचारी कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता: हरपाल सिंह चीमा
मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को कर्मचारियों और ठेका कर्मचारियों के मामलों का तेजी से समाधान करने के निर्देश दिए
भगवंत मान सरकार द्वारा कर्मचारियों को नियमित करने, वार्षिक वेतन वृद्धि और पेंशन संबंधी राहत के मुद्दों पर यूनियनों से बातचीत: हरपाल सिंह चीमा
भगवंत मान सरकार की कर्मचारी हितैषी सोच को दोहराते हुए वित्त मंत्री एवं कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां विभिन्न कर्मचारी और ठेका कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित सेवा संबंधी मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।
प्रतिनिधिमंडलों को सहानुभूतिपूर्वक और निष्पक्ष सुनवाई का भरोसा दिलाते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संबंधित विभागों और बोर्डों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं के उचित एवं समयबद्ध समाधान के लिए सभी तकनीकी और वित्तीय पहलुओं की तत्काल समीक्षा करें।
बैठक के दौरान उठाए गए प्रमुख मुद्दों में अनुबंध के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करना, आउटसोर्स कर्मचारियों को सीधे विभागीय व्यवस्था के अंतर्गत लाना, रोकी गई वार्षिक वेतन वृद्धियों (इंक्रीमेंट) को बहाल करना, स्मार्ट मीटरों के प्रभाव से बचाव के उपाय करना तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन संबंधी राहत प्रदान करना शामिल था।
बैठक के दौरान इनलिस्टमेंट-आउटसोर्सिंग समन्वय कमेटी पंजाब, पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड ठेका कर्मचारी यूनियन, पावरकॉम एवं ट्रांसको ठेका कर्मचारी यूनियन, पावरकॉम मीटर रीडर यूनियन (आजाद), सोशल कर्मचारी यूनियन (बी.आर.सी., सी.डी.एस., आई.ई.सी.), सेवानिवृत्त होमगार्ड्स वेलफेयर एसोसिएशन, यूनाइटेड फिजिकल एजुकेशन पंजाब, सहकारी चीनी मिल कर्मचारी महासंघ, बेरोजगार सांझा मोर्चा और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कोरोना वालंटियर यूनियन ने अपने मांगपत्र सौंपे।
इन बैठकों के दौरान इनलिस्टमेंट-आउटसोर्स समन्वय कमेटी पंजाब की ओर से वरिंदर सिंह मोमी, रमनदीप सिंह, पवनदीप सिंह, जगदीप सिंह, लक्ष्मण सिंह और हरजिंदर पाल सिंह; पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड ठेका कर्मचारी यूनियन की ओर से शेर सिंह खन्ना, संजीव कुमार और गगनदीप; पावरकॉम एवं ट्रांसको ठेका कर्मचारी यूनियन की ओर से बलिहार सिंह, संदीप खत्री, बलविंदर सिंह, संदीप सिंह और मनदीप सिंह; पावरकॉम मीटर रीडर यूनियन (आजाद) की ओर से गुरविंदर सिंह कहलों, जगसीर सिंह, मोलकदीप सिंह रंधावा और मनजिंदर सिंह; सोशल कर्मचारी यूनियन (बी.आर.सी., सी.डी.एस., आई.ई.सी.) की ओर से रणजीत सिंह, सुरजीत कौर, जैदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह चाहल ने अपनी मांगें रखीं।
इसी प्रकार, होमगार्ड्स वेलफेयर एसोसिएशन (सेवानिवृत्त) की ओर से सूबा सिंह, गुरदीप सिंह, तरसेम पाल सिंह, सूरज प्रकाश और कृष्ण देव; सहकारी चीनी मिल कर्मचारी महासंघ की ओर से प्यारा सिंह और पलविंदर सिंह; यूनाइटेड फिजिकल एजुकेशन पंजाब की ओर से लखवीर सिंह और मनदीप सिंह; बेरोजगार सांझा मोर्चा की ओर से रमन कुमार, अमनदीप सिंह, संदीप सिंह और हरजिंदर सिंह तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कोरोना वालंटियर यूनियन की ओर से गुरप्यार सिंह ने अपने-अपने मुद्दे और मांगें वित्त मंत्री के समक्ष रखीं।
-harpalsinghcheema-punjabgovernment-employeeunions-contractualemployees-punjabnews