नशा मुक्त पंजाब यात्रा युवाओं को बचाने के लिए जन आंदोलन बनेगी: केवल सिंह ढिल्लों

Sep16,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



फाजिल्का में बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

20 सितंबर को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे शिरकत

नशे के खिलाफ लड़ाई किसी एक पार्टी की नहीं, पूरे पंजाब का साझा मुद्दा: केवल सिंह ढिल्लों

फाजिल्का/चंडीगढ़, 16 सितंबर: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और पंजाब भाजपा के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया आज फाजिल्का पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ को लेकर समीक्षा बैठक की और रैली स्थल पुरानी सब्जी मंडी का भी जायजा लिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने तथा यात्रा का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब इस समय नशे की गंभीर समस्या का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि नशे का प्रभाव केवल युवाओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे पूरे परिवार प्रभावित होते हैं। “किसी मां का बेटा, किसी बहन का भाई, किसी का पति और किसी का पिता नशे की चपेट में आ रहा है। नशे के कारण उजड़े परिवारों की कहानियां सुनकर रूह कांप जाती है।”

ढिल्लों ने कहा कि नशे के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि भाजपा पंजाब को नशा मुक्त करने के संकल्प के साथ ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ शुरू करने जा रही है।

उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरुआत 18 सितंबर को पठानकोट के माधोपुर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन द्वारा की जाएगी। इसके बाद 19 सितंबर को फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारा ज्योति स्वरूप साहिब, 20 सितंबर को फाजिल्का के सादिकी बॉर्डर और 21 सितंबर को तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो से यात्रा के विभिन्न चरण रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर को सादिकी बॉर्डर से यात्रा के चरण के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विशेष रूप से शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई किसी एक राजनीतिक पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे पंजाब की लड़ाई है। उन्होंने पंजाबवासियों से यात्रा से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही पंजाब को नशा मुक्त बनाया जा सकता है और आने वाली पीढ़ियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सकता है।

इस अवसर पर डॉ. सतीश पूनिया ने भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से यात्रा को आम लोगों तक पहुंचाने तथा नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

-nashamuktpunjabyatra-kewalsinghdhillon-satishpoonia-arjunrammeghwal-punjabbjp



TOP HEADLINES


किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: म
झोटा हत्याकांड: सरकार और इंसाफ कमेटी की बैठक बेनतीजा,
पंजाब विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, सुखपाल खैहरा स
'वोट-चोरी' लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एस.आई.आर. को तु
सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों क
भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों
14 हज़ार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 80 प्रतिशत खेतों तक
दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला
दिशा – एन इनिशिएटिव के अंतर्गत इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑ
एसआईआर खुद करवाई, सवाल भी खुद उठा रहे हैं मान: केवल ढि
*पंजाब विधान सभा द्वारा एस.आई.आर. के तहत योग्य नागरिको
मोगा से पंजाब भाजपा को मिली मजबूती: अकाली नेता और वरिष
*पंजाब विधान सभा द्वारा आपत्तिजनक शब्दावली के मामले मे
चंडीगढ़ की एमएलए हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रु
निजी बिजली कंपनी को लाइसेंस देने के विरोध मे उतरा पाव
**मुक्तसर साहिब से अकाली नेता भाजपा में शामिल, प्रदेश
पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर को लगाए ज
विधानसभा का बहिष्कार करने पर विपक्ष को सीएम भगवंत मान
शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जापानी टीम क
पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; मुख

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52595095

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us