विधायक बग्गा ने वार्ड-66 में बनने वाले क्रिकेट बॉक्स के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Jul8,2026 | Gautam Jalandhari | Ludhiana



लुधियाना। विधानसभा उत्तरी के वार्ड नंबर 66 स्थित बैंक कॉलोनी के समीप ओम पार्क में बनने वाले क्रिकेट बॉक्स के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ विधायक मदन लाल बग्गा ने किया। विधायक मदन लाल बग्गा ने बताया कि वर्षो से खाली पड़ी लगभग 1800 वर्ग गज सरकारी भूमि को जनहित के विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस भूमि में से लगभग 1200 वर्ग गज क्षेत्र में आधुनिक क्रिेकेट बॉक्स का निर्माण किया जाएगा, जबकि शेष 500 वर्ग गज क्षेत्र में आम आदमी क्लिनिक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना पंजाब सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। क्रिकेट बॉक्स के निर्माण से क्षेत्र के खिलाडिय़ों को अभ्यास के लिए सुरक्षित और आधुनिक सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी खेल प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। उन्होंने युवाओं से खेलों के साथ-साथ शिक्षा और अनुशासन को भी अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने विधायक मदन लाल बग्गा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड-66 में लंबे समय से क्रिकेट बॉक्स जैसी सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब बच्चों और युवाओं को अभ्यास के लिए दूर-दराज के मैदानों में नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि वे अपने ही क्षेत्र में नियमित रूप से अभ्यास कर सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि क्रिकेट बॉक्स और आम आदमी क्लिनिक के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को खेल तथा स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में बेहतर सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नरिंदर मक्कड़, जिला अध्यक्ष (महिला विंग) मनीषा कपूर, वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रवीण भारद्वाज, मोहन लाल शर्मा, कृष्ण लाल शर्मा, आशु मेहन, गगनदीप, परवीन चावरिया, जुगल किशोर गोयल, पूजा सोहनी, भानु प्रताप सिंह, संदीप दीपा, सावन धींगान, हनी धनौआ तथा सरवन पहलवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Madan-Lal-Bagga-Mla-Aam-Aadmi-Party-Ludhiana-North-



TOP HEADLINES


*हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- केज
*लुधियाना: Neet पेपर लीक और शिक्षा नीति के खिलाफ छात्र
*पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
लुधियाना के Dmc अस्पताल में कर्मचारी पर ड्रेसिंग का सा
*सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण द्वारा नशा तस्करी नेटवर
कादियां की तीन बेटियों ने लंदन में माता-पिता का नाम क
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के कांग्रेस भवन
​नीट पर कांग्रेस की राजनीति के खिलाफ भाजपा पंजाब का प्
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 2300 मधुमेह रोगियों का क
पंजाबी नौजवान की कनाडा में सड़क दुर्घटना में मौत
प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का समाधान पूरी पारदर्शित
हरियाणा में अनुबंध कर्मचारियों के लिए बढ़ा सेवा सुरक्ष
हरियाणा के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार : म
*एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण क
*जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का क
प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में नवीनतम तकनीक अपनाने क
अंसल एपीआई के खिलाफ जल्द दर्ज की जाए एफआईआर: कृष्ण लाल
गुरुग्राम में जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज सफाई और इलेट
अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर
लोकसभा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने केंद्रीय मंत्री

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51052149

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us