· खाद सब्सिडी पर अपनी ही वाहवाही करने वाले जाखड़ पर वड़िंग का तंज कहा: मोदी किसानों को खाद सब्सिडी देने वाले पहले प्रधानमंत्री नहीं

May19,2026 | Gautam Jalandhari | Chandigarh



तेल की बढ़ती कीमतों के कारण खेती की लागत में बढ़ोतरी का किया जिक्र

मोदी पहले प्रधानमंत्री जिन्होंने किसानों को खादों के इस्तेमाल से परहेज करने के लिए कहा

 पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खाद सब्सिडी के लिए “धन्यवाद” कहने पर तंज कसते हुए, कहा कि जैसे उन्होंने कोई क्रांतिकारी काम किया हो या यह पहली बार हुआ हो।

वड़िंग ने कहा कि खाद सब्सिडी कई वर्षों से हर सरकार की नीति रही है और प्रधानमंत्री मोदी इसे देने वाले पहले नेता नहीं हैं, जैसा कि जाखड़ लोगों को विश्वास दिलाना चाहते हैं।

उन्होंने भाजपा नेता को याद दिलाया कि प्रधानमंत्री ने किसानों को खादों के इस्तेमाल को कम करने या उससे परहेज करने की भी सलाह दी थी। उन्होंने सवाल किया कि जब एक तरफ आप खादों पर सब्सिडी देने का दावा करते हैं और दूसरी तरफ किसानों को इनके इस्तेमाल से बचने के लिए कहते हैं, तो इसका क्या मतलब बनता है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की अन्य कृषि लागतें, जैसे डीजल, मजदूरी और बढ़ती महंगाई के मुकाबले कोई भी सब्सिडी पर्याप्त नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि ये सभी चीजें उस कथित सब्सिडी के लाभ को खत्म कर देती हैं, जिसे सरकार को हर हाल में किसानों को देना ही पड़ता है। इसके अलावा, सरकार किसानों पर कोई विशेष एहसान नहीं कर रही, क्योंकि किसान ही पूरे देश का पेट भरते हैं।

Warring-Taunts-Jakhar-For-Self-Praise-Over-Fertilizer-Subsidy



TOP HEADLINES


केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थिय
पंजाबी सिंगर यश‌ईंदर कौर की हत्या मामले में लुधियाना प
रवनीत बिट्टू माफी मांगें, नहीं तो लोग सबक सिखाएंगे : ड
पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027
आम आदमी पार्टी ने पंजाब सोशल मीडिया विंग के लिए नए पदा
विश्व प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ अपने साथियों
--गिल कलां, बठिंडा सामुदायिक प्रबंधन आधारित जल आपूर्ति
थानों में अब नहीं लगेंगे पुराने वाहनों के ढेर, एसएसपी
*हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम
नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े 3 व्यक्ति फिरोजपुर में काब
पंजाब ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में
*दूध सैंपलिंग अभियान के बाद पंजाब में दो दिवसीय व्यापक
*दुबई आधारित ड्रग कार्टेल का अमृतसर में भंडाफोड़; 10 क
छत्तबीड़ चिड़ियाघर ने जानवरों को गर्मियों के दौरान तेज
ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल द्वारा “बीट द
*विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार मामले में पी.एस.पी.सी.ए
*पंजाब के हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये तक की मेडिकल ब
बेअदबी विरोधी सख्त कानून से प्रभावित होकर अकाली दल और
भाजपा की ट्रंप को खुश करने वाली नीतियां भारत को महंगाई
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा ‘रंगला पंजाब विकास

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50136992

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us