आरोपियों से 45 बोर का पिस्टल समेत दो जिंदा रोंद, दूसरा 30 बोर का पिस्टल समेत 2 जिंदा रोंद और मृतका की फिगो गाड़ी बरामद - मुख्य आरोपी नामजद - डीसीपी तेजा
लुधियाना 20 मई (पारस दानिया)। लुधियाना पुलिस ने महिला पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यहां बता दें हाल ही में पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर का लुधियाना से गन पॉइंट पर अपहरण किया गया था। जिस संबंध महिला सिंगर यशइंदर कौर के भाई जोतइंदर सिंह ने पुलिस में अपनी बहन के अपहरण संबंधी शिकायत दी थी। जिस पर कार्य करते हुए थाना जमालपुर एसएचओ दलबीर सिंह की पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद नीलों नहर से महिला सिंगर की डेड बॉडी बरामद हुई थी। इसी मामले में जमालपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी जिसके चलते पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया।
मामले के संबंध में लुधियाना रूरल के डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा की जानकारी। डीसीपी ने प्रेस को संबोधित करते बताया कि लुधियाना में जमालपुर के एरिया से जसवंत एनक्लेव मुंडिया कला की रहने वाली महिला पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर को गन पॉइंट पर अगवा करने के संबंध में उसके छोटे भाई जोतइंदर सिंह की शिकायत पर थाना जमालपुर की पुलिस ने 15 मई को मुकदमा नंबर 199, अंडर सेक्शन 140(1), 3(5) बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने यश इंद्र कौर के अपहरण में शामिल मोगा में बाघा पुराना के गांव माहला खुर्द के रहने वाले सुखविंदर सिंह उर्फ सूखा व उसके पिता प्रीतम सिंह और तीसरे साथी मोगा के गांव भलूर के रहने वाले करमजीत सिंह को नामजद किया था। इस पर कार्रवाई करते एडीसीपी जशनदीप सिंह के नेतृत्व में एसीपी इंडस्ट्रियल एरिया-ए इंद्रजीत सिंह बोपाराय की देखरेख में एसएचओ जमालपुर दलबीर सिंह व उनकी पुलिस पार्टी को उस समय कामयाबी मिली जब 16 मई को यशइंदर कौर के भाई जोतिंदर सिंह की शिनाख्त पर आरोपी प्रीतम सिंह और करमजीत सिंह को नीलू दोराहा नहर पुल से काबू किया गया।
इसके बाद दोनों की निशानदेही पर अपहरण कर हत्या कर नहर में फैंकी महिला सिंगर यशइंदर कौर की डेड बॉडी और फिगो कार बरामद की गई। इसके बाद दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड प्राप्त किया गया। सिविल हॉस्पिटल मोर्चरी में रखी गई यशइंदर कौर के शव की वारिसों की तरफ से पहचान की गई। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी करमजीत सिंह ने हत्या में शामिल चौथे आरोपी का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने मोगा में कोट ईसे खां के वो रहने वाले रविंद्र सिंह उर्फ रवि को नामजद किया और खुफिया सोर्स लगाकर पीर बाबा की दरगाह के नजदीक से काबू किया। अगली कार्रवाई में सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा अंडर सेक्शन 103 बीएनएस के तहत बढ़ोतरी की गई। करमजीत और रविंद्र सिंह से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस को दो हथियार बरामद करवाए। जिनमें 45 बोर का पिस्टल समेत रोंद और 30 बोर का पिस्टल समेत रोंद शामिल थे। आरोपियों ने बताया मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह ने हत्या में इस्तेमाल किए दोनों पिस्टल वारदात के बाद उनको पकड़ाए थे। पुलिस उक्त मामले में फरार सुखविंदर सिंह सुखा की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। आगे की जांच व आरोपियों से पूछताछ जारी है।