केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

May20,2026 | Jagrati Lahar Bureau | New Delhi/ludhiana

*केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान*

 
*- नीट परीक्षार्थियों की मांग पर मैंने सीएम भगवंत मान से 20-22 जून तक पंजाब रोडवेज में सफर मुफ्त करा दिया है- केजरीवाल*
 
*- सभी बच्चे हिम्मत से काम लें और जमकर मेहनत करें, डॉक्टर बनने का सभी का सपना पूरा होगा- केजरीवाल*
 
 
*नई दिल्ली/पंजाब, 20 मई 2026*
 
नीट की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज की बस में किराया नहीं लगेगा। बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अपील के बाद पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज की बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का एलान किया है। ताकि गरीब परिवार के बच्चों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न आए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नीट परीक्षार्थियों की मांग पर मैंने सीएम भगवंत मान से 20-22 जून तक पंजाब रोडवेज में सफर मुफ्त करा दिया है। सभी बच्चे हिम्मत से काम लें और जमकर मेहनत करें। डॉक्टर बनने का सभी का सपना पूरा होगा।
 
“आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई बच्चों ने मुझे लिखा था कि उनके पास इतने पैसे भी नहीं होते कि वे परीक्षा वाले दिन अपने घर से सेंटर तक जाने का किराया दे सकें। बच्चों ने इस बारे में मदद मांगी थी। मैंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस बारे में जिक्र किया है। जिसके बाद पंजाब सरकार ने 20-22 जून तक नीट परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों का पंजाब रोडवेज की बस में किराया माफ कर दिया है।
 
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि बच्चे अच्छे से और खूब जमकर तैयारी करें तथा अपने हौसले बुलंद रखें। कुछ बच्चों ने लिखा था कि उन्हें डिप्रेशन हो रहा है और मोटिवेशन नहीं मिल रहा है। बच्चों को ऐसी बातें नहीं करनी हैं, बल्कि हिम्मत से काम लेना है और खूब जमकर मेहनत करनी है। सभी बच्चे सफल होंगे, डॉक्टर बनेंगे और सबके सपने पूरे होंगे। सभी बच्चों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
 
वही, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीट की परीक्षा देने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे बड़े सपने देख रहे हैं और सपने बड़े होने भी चाहिए, क्योंकि सपनों को साकार करना सरकारों का फर्ज है। कहा जाता है कि सपने वे नहीं होते जो नींद में आते हैं, बल्कि सपने वे होते हैं जो सोने नहीं देते। नीट का पेपर क्रैक करना एक बहुत अच्छा सपना है। मुझे पता चला है कि बहुत सारे बच्चों के पास इतने पैसे भी नहीं होते कि वे सेंटर तक पहुंचने का किराया दे सकें। 21 जून को नीट का पेपर है, इसलिए 20, 21 और 22 जून को पंजाब सरकार की रोडवेज बसों में सफर बिल्कुल मुफ्त किया जा रहा है। बच्चों को बस अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा।
 
भगवंत मान ने कहा कि बच्चे 20 या 21 तारीख को सेंटर जा सकते हैं और 22 को वापस आ सकते हैं। इन तीन दिनों का किराया पंजाब सरकार की तरफ से बिल्कुल मुफ्त कर दिया गया है। बच्चे पेपर की तैयारी पूरे जोर, जोश और दृढ़ इरादे के साथ करें। मैं परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि सभी बच्चे अपनी जिंदगी में मंजिल तक पहुंचने में सफल हों और अपने माता-पिता, अपने राज्य और देश का नाम रोशन करें।
 
भगवंत सिंह मान ने एक्स पर कहा कि कई गरीब बच्चे नीट का पेपर देते हैं। उनके पास सेंटर में जाने के किराए के पैसे भी नहीं होते। अभी जब केजरीवाल जी ने नीट के बच्चो से बात की तो बच्चों ने मदद करने की मांग की। 21 जून को नीट का पेपर है। तो पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में नीट की परीक्षा देने जा रहे सारे बच्चों का किराया माफ़ होगा। आपका एडमिट कार्ड दिखा दो, आपकी टिकट नहीं लगेगी। भगवान आपको सफलता दे।

-cm-Bhagwant-Singh-Mann-Announces-Free-Travel-In-Punjab-Roadways-Buses-For-Neet-Aspirants-Following-Arvind-Kejriwal-s-Appeal-



TOP HEADLINES


लुधियाना के वरुण मेहता बने ब्राहमण वेल्फेयर बोर्ड पंजा
*न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में पंजाब क्रिकेट के नायकों की
वड़िंग ने कट्टरपंथियों से नजदीकियां बढ़ाने के खिलाफ भा
*सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले ऑस्ट्रेलिया के पूर
पंजाब पुलिस तेल और गैस कंपनियों की सुरक्षा संबंधी शिका
राष्ट्रीय चुनौतियों पर मंथन और लोकतांत्रिक संस्थाओं को
डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में प्रोजेक्ट जीवनजोत बाल भिक
*अवैध असला तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई* *थाना काला
विकसित भारत 2047 के विजन को समझने के लिए समाज जागरूक ब
*देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टा
ईडी की रेड करा पंजाब के हिन्दू व्यापारियों को तंग कर र
समान अंक, समान रैंक: मान सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में
आप सांसद मालविंदर कंग ने पंजाब यूनिवर्सिटी में पंजाबी
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब प
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35
आंध्र प्रदेश की राज्य सूचना आयुक्त ने पंजाब के राज्य स
नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा, सरपंच भी इस अभियान म
भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी
विधायक मनप्रीत सिंह अयाली अमृतपाल की पार्टी वारिस पंज

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50350343

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us