मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम वर्ग को तोहफा दिया, न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का एलान

May1,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


 
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के सभी रजिस्टर्ड श्रमिकों को मजदूरी में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
 
- 13 साल बाद न्यूनतम मजदूरी में हुई बढ़ोतरीपिछली सरकारें श्रमिकों की पीड़ा समझने में नाकाम रहीं- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
 
सिर्फ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही मजदूरों के बच्चों की जिंदगी बदल सकती है, 'आपसरकार प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रही है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
 
मजदूर दिवस के अवसर पर विशेष सत्र में से कांग्रेस का वाकआउट करना मजदूर विरोधी कदम- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
 
गुरु साहिब जी का धन्यवाद करने के लिए शुक्राना यात्रा करेंगे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानजागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन)-2026 लागू करने हेतु शक्ति देने के लिए होगी शुक्राना यात्रा
 
मई दिवस के अवसर पर आज पंजाब विधान सभा ने 13 साल बाद न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी करने के लिए सदन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के सभी रजिस्टर्ड श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस बढ़ोतरी को श्रम वर्ग के योगदान के प्रति सम्मान बताया।
 
मुख्यमंत्री ने शिक्षा की महत्ता का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा ही श्रमिकों की जिंदगी सुधार सकती है और 'आपकी अगुवाई वाली सरकार शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार कर रही है। उन्होंने विशेष सत्र से वाकआउट करने के लिए कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा। इस मौके पर उन्होंने एलान किया कि जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सम्मान (संशोधन) एक्ट-2026 के पारित होने पर शुक्राना यात्रा निकाली जाएगी।
 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "श्रम श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी की बेस दर (मूल दर) आखिरी बार साल 2012 में संशोधित की गई थी। हालांकि साल 2012 से अब तक महंगाई भत्ता बढ़ता रहा हैलेकिन न्यूनतम मजदूरी की बेस दर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। मई दिवस के इस पवित्र दिन पर विधान सभा के इस विशेष सत्र में श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की गई है।"
 
इस बढ़ोतरी को मजदूरों के योगदान के प्रति सम्मान बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी सही मायनों में श्रमिकों के प्रति सच्चा सम्मान हैजो उनके योगदान की तारीफ करता है।" पूरा सदन प्रदेश की सामाजिक-आर्थिक तरक्की में श्रमिकों की मिसाल भूमिका को याद करता है। हालांकि यह बढ़ोतरी 13 साल पहले हो जानी चाहिए थीलेकिन श्रमिकों के प्रति असंवेदनशील रवैये के कारण किसी ने भी यह बढ़ोतरी करने की कोशिश नहीं की।
 
पिछली सरकारों की नाकामी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "पिछली दो सरकारों का कार्यकाल इन मेहनतकश लोगों की मजदूरी बढ़ाए बिना ही गुजर गयाजबकि यह वर्ग समाज की रीढ़ की हड्डी है। विश्व स्तर पर मजदूरों के संघर्ष के प्रतीक माने जाने वाले मई दिवस पर मैं उन श्रमिकों को श्रद्धांजलि देता हूंजिन्होंने साल 1886 में शिकागो में काम करने की हालत सुधारने के मसले पर अपनी जानें न्योछावर कर दी थीं।"
 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि श्रमिक और मजदूर वर्ग को विकासशांति और खुशहाली के युग की शुरुआत के लिए आगे आना चाहिए और मई दिवस को सिर्फ ऐतिहासिक दिवस के तौर पर ही नहीं बल्कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए दृढ़ प्रण लेकर मनाना चाहिए। सरकार ने यह ऐतिहासिक पहल उनकी भलाई के लिए की है और रजिस्ट्रेशन में बढ़ोतरी के जरिए उनकी भलाई को और मजबूती मिलेगी।
 
विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सत्र की शुरुआत सुहृदयता से हुईलेकिन कांग्रेसी नेता इसे हजम नहीं कर सके और कोई मुद्दा न होने के बहाने इसका बहिष्कार कर दियाजो बड़े जमींदारोंकारोबारियों और कुलीन वर्गों के रूप में उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता हैजिन्हंै श्रमिकों की भलाई से कोई लेना-देना नहीं। इसके उलट 'आपसरकार ने मजदूर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
 
शिक्षा सुधारों को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव से सरकारी स्कूलों में अब कमजोर और पिछड़े वर्गों के बच्चे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं और हाल ही में 359 विद्यार्थियों ने जेईई मेन की परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि अपना अनुभव साझा करने वाले विद्यार्थियों में से 15 में से 9 से 10 बच्चे मजदूरों के थे। उन्होंने आगे कहा कि जब इन बच्चों को अच्छी प्लेसमेंट मिलेंगीउनके परिवारों की किस्मत अपने-आप बदल जाएगी।
 
उन्होंने जोर देकर कहा कि गरीब और पिछड़े वर्गों के परिवारों को ऊपर उठाने के लिए शिक्षा अति आवश्यक है। इसी कारण सरकार ने शिक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है। मैं मजदूरों के हकों के लिए लड़ने वाली मजदूर यूनियनों और उनके जोश को सलाम करता हूं। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाती रहेगीताकि वे प्रदेश और देश के लिए ज्यादा से ज्यादा योगदान देते रहें।
 
जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट 2026 को लागू करने हेतु शक्ति देने के लिए के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 'शुक्राना यात्राकरेंगे
 
कानून का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें वाहिगुरु ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट 2026 को सर्वसम्मति से पारित करने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि इस बिल में 'बेअदबीके लिए सख्त सजा का प्रावधान हैजो अपराध करने वालों में डर का माहौल पैदा करके ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की 'बेअदबीप्रदेश की शांतिसद्भावनाभाईचारे की साझेदारी और सांप्रदायिक सौहार्द को भंग करने की गहरी साजिश थी।
 
सख्त कार्रवाई पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह कानून यह सुनिश्चित करता है कि इस अक्षम्य अपराध के दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं किया जाएगाजो दूसरों के लिए भी कड़ा सबक होगा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हर सिख के लिए पिता समान हैं और उनकी पवित्रता सुनिश्चित करना हमारा फर्ज है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के लोग इस ऐतिहासिक कदम के लिए खुशी और धन्यवाद जाहिर कर रहे हैं।
 
यात्रा का एलान करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि परमात्मा का धन्यवाद करने के लिए वह मई को श्री आनंदपुर साहिब से शुक्राना यात्रा शुरू करेंगेजो मई तक चलेगी। इस यात्रा के दौरान तख्त श्री केसगढ़ साहिबश्री अकाल तख्त साहिबदमदमा साहिबमस्तुआणा साहिबगुरुद्वारा दुख निवारण साहिब और श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेककर शुक्राना किया जाएगाजिसका एकमात्र उद्देश्य इस महत्वपूर्ण एक्ट को पारित करने के लिए सामर्थ्य और हिम्मत देने के लिए अकाल पुरख का धन्यवाद करना है।

Bhagwant-Mann-Cm-Punjab-



TOP HEADLINES


*भगवंत मान सरकार ने सर्वसम्मति से जीता विश्वास मत*
*कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाज
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मजदूर दिवस के अवसर पर श्
बड़ी धूमधाम से मनाया गया माता छिन्नमस्तिका का प्रकटोत्
कांग्रेस ने न्यूनतम दैनिक मजदूरी 750 रुपये करने की मां
रवि बाली नगर निगम कर्मचारी यूनियन के प्रधान बने
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्र
*अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम मंत्री तरुनप
*पंजाब द्वारा नया कीर्तिमान स्थापित: शुरुआत से अब तक क
*पंजाब विधानसभा द्वारा पंजाब जेल एवं सुधार सेवाएं बिल,
*महिला से जुड़े मुद्दों पर भाजपा का आक्रोश, लुधियाना मे
अंतरराष्ट्रीय पहलवान 'सुपर खालसा' आम आदमी पार्टी में श
आवारा कुत्तों के खतरे से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना किडनी मरीजों
मान सरकार ने पंजाब विधान सभा में पास किया विश्वास प्रस
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्व
पंजाब के सामाजिक-आर्थिक भविष्य की रक्षा के लिए जनगणना-
*पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अप
*भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,
• लेबर डे’ पर बुलाए गए स्पेशल सेशन पर बहुत देर से और ब

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49970491

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us