कांग्रेस ने न्यूनतम दैनिक मजदूरी 750 रुपये करने की मांग की कुशल और अकुशल मजदूरों के मासिक वेतन में बढ़ोतरी की मांग

May1,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



मजदूरों की मांगों के समर्थन में वड़िंग की अगुवाई में विधानसभा के बाहर धरना
सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और मजदूरों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों के समर्थन में आज मई दिवस/मजदूर दिवस के मौके पर पंजाब विधानसभा के बाहर विशाल प्रदर्शन किया।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में हुआ यह प्रदर्शन उस समय तक जारी रहा, जब तक आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा मजदूर दिवस के मौके पर विशेष सत्र बुलाया गया था।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, वड़िंग ने कहा कि “विशेष सत्र” पंजाब सरकार द्वारा सिर्फ एक ड्रामा है, क्योंकि पिछले चार वर्षों के दौरान जब सरकार के पास अवसर था, लेकिन उसने मजदूरों के कल्याण के लिए कोई कानून नहीं बनाया।

उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के अंतिम चरण में विशेष सत्र बुलाकर आप ने अपनी हकीकत सामने ला दी है कि वह मजदूरों के नाम पर सिर्फ नाटक करना चाहती है। उन्होंने कहा कि असली मजदूर आज धरने पर संघर्ष कर रहे हैं, जबकि आप सरकार मजदूर कल्याण के नाम पर सिर्फ दिखावटी कसमें खा रही है।

वड़िंग ने मांग की कि न्यूनतम दैनिक मजदूरी 750 रुपये की जाए। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अकुशल मजदूरों के लिए मासिक वेतन 15,000 से बढ़ाकर 17,000 रुपये होना चाहिए। इसी तरह, अर्ध-कुशल मजदूरों के लिए 19,000 से 20,000 रुपये और कुशल मजदूरों के लिए 20,000 से 22,000 रुपये मासिक वेतन होना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जोर देते हुए, कहा कि किसी को भी कोई संदेह नहीं है कि आप ने यह सत्र मजदूरों के नाम पर लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार का समय समाप्त हो चुका है, क्योंकि इसके कार्यकाल के अब सिर्फ कुछ महीने ही बाकी हैं।

उन्होंने वादा किया कि जब राज्य में चुनावों के बाद कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो मजदूरों के लिए न्यूनतम 750 रुपये दैनिक मजदूरी सुनिश्चित की जाएगी और अन्य सभी मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मजदूरों और मेहनतकश वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है। उन्होंने मनरेगा का उदाहरण देते हुए कहा कि यह दुनिया में अपनी तरह का पहला कानून था, जिसने देशभर के अकुशल मजदूरों के लिए 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी थी।

Amarinder-Singh-Raja-Warring-President-Punjab-Congress-Leads-Dharna-Outside-Vidhan-Sabha-In-Support-Of-Labourers-Demands



TOP HEADLINES


*भगवंत मान सरकार ने सर्वसम्मति से जीता विश्वास मत*
*कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाज
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मजदूर दिवस के अवसर पर श्
बड़ी धूमधाम से मनाया गया माता छिन्नमस्तिका का प्रकटोत्
कांग्रेस ने न्यूनतम दैनिक मजदूरी 750 रुपये करने की मां
रवि बाली नगर निगम कर्मचारी यूनियन के प्रधान बने
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्र
*अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम मंत्री तरुनप
*पंजाब द्वारा नया कीर्तिमान स्थापित: शुरुआत से अब तक क
*पंजाब विधानसभा द्वारा पंजाब जेल एवं सुधार सेवाएं बिल,
*महिला से जुड़े मुद्दों पर भाजपा का आक्रोश, लुधियाना मे
अंतरराष्ट्रीय पहलवान 'सुपर खालसा' आम आदमी पार्टी में श
आवारा कुत्तों के खतरे से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना किडनी मरीजों
मान सरकार ने पंजाब विधान सभा में पास किया विश्वास प्रस
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्व
पंजाब के सामाजिक-आर्थिक भविष्य की रक्षा के लिए जनगणना-
*पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अप
*भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,
• लेबर डे’ पर बुलाए गए स्पेशल सेशन पर बहुत देर से और ब

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49970484

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us