देश की एकता और संप्रभुता के लिए बलिदान देने में हमेशा अग्रणी रहा है पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Feb2,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

पंजाब ने देश को बहादुर सिपाही और जांबाज फौजी अधिकारी दिए - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ** नेशनल डिफेंस कॉलेज के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब का किया दौरा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से की मुलाकात ** पंजाब की बहादुरी और भाईचारे की शानदार विरासत का कोई मुकाबला नहीं - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ** पंजाब, भारत की खड़गभुजा और अन्नदाता - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ** चंडीगढ़, 2 फरवरी"" नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता और संप्रभुता में राज्य के अद्वितीय योगदान, बहादुरी, भाईचारे की मजबूत भावना, शानदार विरासत और भारत के खड़गभुजा एवं अन्नदाता के रूप में पंजाब के अमूल्य योगदान का जिक्र किया। आज यहां नेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब ने भारतीय सशस्त्र बलों को जांबाज फौजी अधिकारी और बहादुर जवान दिए हैं, जिन्होंने हमेशा मोर्चे पर रहकर देश के लिए शहादतें दी हैं।” उन्होंने कहा, “यह जानकर खुशी हुई कि नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली द्वारा 2 से 6 फरवरी तक पंजाब का दौरा किया जा रहा है।” राज्य में पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह सामाजिक-राजनीतिक अध्ययन दौरा पंजाब के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और अन्य क्षेत्रों को समझने और सीखने का एक अनूठा प्रयास है।” राज्य की पवित्र और उपजाऊ धरती पर प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार आपकी मेजबानी करके गर्व महसूस कर रही है।” उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि पंजाब महान गुरुओं, पीरों, संतों, पैगंबरों और शहीदों की धरती है और इसे योद्धाओं तथा मेहनतकश लोगों की भूमि के रूप में जाना जाता है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “राज्य के नौजवान सीमाओं की रक्षा करते हैं और हमारे किसान देश का पेट भरते हैं, इसी कारण पंजाब को ‘भारत का अन्नदाता और खड़गभुजा’ के रूप में सम्मान प्राप्त है।” मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब के किसान देश के अनाज उत्पादन में सबसे अधिक योगदान देते हैं और राष्ट्रीय पूल में 40 प्रतिशत अनाज इसी राज्य द्वारा उपलब्ध कराया जाता है।” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब के बहादुर सैनिकों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपनी जानें कुर्बान की हैं और यह अटल एवं स्पष्ट सत्य है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों ने सबसे अधिक बलिदान दिए हैं।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब एक शांतिपूर्ण राज्य है जहां शांति, प्रेम और भाईचारे की भावना इतनी मजबूत है कि यहां नफरत के बीज नहीं पनप सकते।” मुख्यमंत्री ने कहा, “सीमावर्ती राज्य होने के बावजूद, पंजाब कभी भी सांप्रदायिकता में बंटा नहीं। इसके बजाय कठिन घड़ी में पंजाबियों ने दुनिया के सामने भाईचारे और सद्भावना की शानदार मिसालें पेश की हैं।” उन्होंने आगे कहा, “पवित्र शहर अमृतसर को सरब-सांझीवालता का प्रतीक माना जाता है और गुरुओं द्वारा बसायी यह धरती श्री हरिमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल, जल्लियांवाला बाग और अन्य पवित्र स्थानों का घर है।” उन्होंने कहा, “पंजाब एक विरोधी देश के साथ 532 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है, फिर भी यह धर्मनिरपेक्षता, शांति और सद्भावना का पुंज बना हुआ है।” मुख्यमंत्री ने कहा, “भारत के सामाजिक-राजनीतिक और आर्थिक पहलुओं का अध्ययन करने के लिए पंजाब में एक सप्ताह का दौरा शुरू किया गया है।” उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राज्यों का दौरा करके उनके सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पहलुओं को गहराई से जानने का अवसर प्रदान करना है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे राज्य स्तर से गांव स्तर तक प्रशासन, शासन और कानून व्यवस्था को लागू करने की चुनौतियों को बेहतर ढंग से समझने में सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा, “प्रतिनिधिमंडल में कुल 16 अधिकारी हैं, जिनमें से विदेशी अधिकारियों की संख्या 31 प्रतिशत है, क्योंकि 16 अधिकारियों में से 5 विदेशों से संबंधित हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रतिनिधिमंडल में बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, मलेशिया और नेपाल से एक-एक अधिकारी शामिल हैं।” उन्होंने आगे कहा, “11 भारतीय अधिकारी हैं, जिनमें सेना के पांच, नौसेना के दो, वायुसेना के दो, ए.एफ.एच.क्यू.सी.एस. का एक और डी.ओ.एल.आर.का एक अधिकारी शामिल है।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “प्रतिनिधिमंडल में सेना, नौसेना और वायुसेना के ब्रिगेडियर या सचिव स्तर के अधिकारी तथा सिविल अधिकारी भी शामिल हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा, आइएएस, आइपीएस, आइआरएस, आइएफएस, कोस्ट गार्ड और डीआरडीओ सहित कई सिविल अधिकारी इस महत्वपूर्ण कोर्स का हिस्सा हैं।” उन्होंने आगे कहा, “यह कोर्स भारत के बारे में ज्ञान, रणनीतिक रुझान, आर्थिक सुरक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, वैश्विक मुद्दे, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर्यावरण, पड़ोसी देशों के रणनीतिक पहलू और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रणनीतियां एवं ढांचे जैसे क्षेत्रों को कवर करता है।” इस अवसर पर भगवंत सिंह मान ने दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का सम्मान भी किया और कहा, “मैं राज्य में उनकी अच्छी और आरामदायक ठहराव की कामना करता हूं।” ---

Bhagwant-Mann-Cm-Punjab



TOP HEADLINES


भगवंत मान सरकार द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रण
सिद्ध बाबा बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में विकास कार्यों
महिलाओं को 1000 रुपये देने के फैसले से नाराज़ होकर विपक
सुखपाल खैरा के विवादित बयान के बाद 'आप' महिला वॉलंटियर
पंजाब में आईपीएस पीपीएस अधिकारियों के तबादले
लिवासा अस्पताल द्वारा लुधियाना में 360 करोड़ रुपये का न
*महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां और भद्दी शब्दावल
*मोहाली की महिला को सेहत योजना के तहत समय पर दिल का इल
लुधियाना में दात और पिस्टल दिखाकर एक्टिवा सवार से लूट,
लुधियाना में दो बच्चों की मां को लग्जरी जीवन और शादी क
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानने आदमपुर के स्कूल ऑफ एमिने
*14 मार्च की यह बदलाव रैली पंजाब में होने वाले 2027 के
प्रस्तावित भारत–अमेरिका व्यापार समझौता पंजाब की कृषि अ
पंजाब में महिलाओं को निशाना बनाकर पैसे वसूलने वाले साइ
हमने पंजाब के लोगों से किया हर वादा पूरा किया है और भव
गैंगस्टरों को अपराध से पहले ही नाकाम करने में कैसे काम
शिरोमणी अकाली दल खन्ना और जगराओं को जिले में बदलने के
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में बेस्टोवल ऑफ ऑनर्स ग
पंजाब सरकार राजपुरा–आकड़ लिंक सड़क का नाम श्री गुरु ते
*कानियांवाली माइनर की क्षमता और पानी का निरंतर प्रवाह

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49424628

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us