पूर्व विधायक रमिन्द्र आवला की अध्यक्षता में हुई मनरेगा बचाओ संग्राम रैली

Jan12,2026 | Vijay Kakkar | Ferozepur


रैली में उपस्थित विशाल जनसमूह ने रचा इतिहास
फ़िरोज़पुर, 12 दिसंबर (विजय कक्कड़)
कांग्रेस की तरफ से प्रदेश भर में मनरेगा बचाओं रैलीयां लोगों को जागरुक करने के लिए की जा रही है और इसी कड़ी तहत आज गुरुहसहाय में पूर्व विधायक रमिन्द्र आवला की अध्यक्षता में कांग्रेसी नेताओं की तरफ से मनरेगा बचाओ संग्राम रैली आयोजित की गई, जिसमें लोगों के भारी जनसमूह ने एक इतिहास रच दिया है। मालूम हो कि प्रदेश में हुई अब तक सभी रैलियों में से गुरुहरसहाय की यह रैली सबसे अधिक सफल मानी जा रही है। इस रैली में पहुंचे कांग्रेस के सीनियर नेता पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा, भूपेश बघेल, अमरिन्द्र सिंह राजा वडिंग़, राणा गुरजीत आदि ने एक ही स्वर में खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुहरसहाय में हुई रैली में उपस्थित जनसमूह इस बात की गवाही भर रहा है कि पंजाब में 2027 में होने वाले विधान सभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है। रैली को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल, चरनजीत सिंह चन्नी, अमरिन्द्र सिंह राजा वडि़ंग, प्रताप सिंह बाजवा आदि ने केन्द्र सरकार पर निशाना लगाते हुए कहा कि यह मजदूर विरोधी सरकार है और इस सरकार के गल्त मनसूबों को फेल करने के लिए पार्टी ने मनरेगा को बचाने संबंधी लड़ाई लडऩे का यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इन रैलियों के पश्चात पंजाब में भाजपा नेताओं के घरों का घेराव किया जाऐगा, तांकि उन्हें नींद से जगाया जा सके। इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर निशाना लगाते Ntpc उन्हें कांग्रेस का भगौड़ा करार दिया और कहा कि ऐसा नेताओं से लोग बचकर रहें। उधर, रैली में पहुंचे लोगों का अभार व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक रमिन्द्र आवला ने कहा कि फिरोजपुर जिला जोकि बार्डर क्षेत्र होने के कारण काफी पिछला हुआ है। उन्होंने कहा कि हजारों वर्कर और पार्टी के समर्थक लोग कांग्रेस की रीड की हड्डी है, जोकि पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। आवला ने कहा कि पंजाब में सरकार आने पर पहल के अधार पर बार्डर क्षेत्र की कच्ची जमीनों को पक्का किया जाऐगा और उक्त जमीनों के किसानों को मालिकाना हक दिए जाऐंगे, तांकि उनका जीवन खुशहाल हो सके। उन्होंने कहा कि मनरेगा से आम व गरीब परिवार चुला जलता है, जिसे मोदी सरकार बुझाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी की तरफ से ऐसा नहीं होने दिए जाऐगा। 

Powered by Froala Editor

Manrega-Bachao-Sangram-Mla-Raminder-Awala-Ferozepur



TOP HEADLINES


पंजाब में आईपीएस व पीपीएस अधिकारियों के तबादले
नए राज्यपालों और उपराज्यपालों की नियुक्ति और तबादले।
जब तक पंजाब में ‘आप’ सरकार है, मुफ्त बिजली जारी रहेगी:
*सात नए मेडिकल कॉलेजों के साथ उन्नत स्वास्थ्य देखभाल ढ
मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए
पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच दुबई से लौटे लोगों ने पं
पी.पी.सी.बी. द्वारा एस.जी.पी.सी. के सहयोग से सफलतापूर्
हिन्दू न्याय पीठ ने दीपक अरोड़ा को सौंपी हिन्दू न्याय
मान सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के 4,817 लाभार्थियों
उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा प्रगतिशील पंजाब निवेश
लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले चार वर्षों में 1464 करो
पत्रकार गौतम जालंधरी, बलराज खन्ना व सन्नी खन्ना की मात
सीनियर पत्रकार गौतम जालंधरी, बलराज खन्ना, सन्नी खन्ना
*आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को ल
*आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मं
एसएसबी ग्रुप और महिंद्रा ग्रुप द्वारा संयुक्त उद्यम के
आप सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यो
लुधियाना पुलिस ने सेक्टर-32 में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट
हरियाणा में भाजपा सरकार के दौरान 550 करोड़ से ज्यादा क

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49380270

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us