लुधियाना के हल्का उत्तरी में विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा द्वारा शाही मोहल्ला पार्क से लेकर उपकार नगर दशहरा ग्राउंड तक स्थित सभी पार्कों के पुनः नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में मोहल्लावासी मौजूद रहे।
विधायक बग्गा ने बताया कि क्षेत्रवासियों की यह पुरानी मांग अब पूरी की जा रही है। इन पार्कों में नई टाइल्स लगाई जाएंगी,पेंटिंग कराई जाएगी, बैठने के लिए बेंचें, वॉकिंग ट्रैक,हरियाली बढ़ाने एवं अन्य सुंदरीकरण कार्य किए जाएंगे।इन विकास कार्यों पर लगभग 26 लाख रुपये व 31 लाख रुपये की लागत आएगी।उन्होंने कहा कि इन पार्कों के तैयार होने से बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर वातावरण मिलेगा। विधायक बग्गा ने कहा कि हल्का लुधियाना उत्तर में विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके।विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता का पैसा जनता की सुविधाओं पर ही खर्च किया जा रहा है और आने वाले समय में हल्का उतरी में और भी विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।
Powered by Froala Editor
Madan-Lal-Bagga-Mla-Aam-Aadmi-Party-Ludhiana-North-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)