*मुख्यमंत्री सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड*

Sep4,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

 
*राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) पंजाब ने मुख्यमंत्री सेहत योजना तक पहुँच को सरल, तेज़ और अधिक सुविधाजनक बनाया*
 
*ई-केवाईसी के बाद मुख्यमंत्री सेहत योजना के लाभार्थी अब ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे हेल्थ कार्ड*
 
 
पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना (एमएमएसवाई) नागरिक-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और महत्त्वपूर्ण कदम उठा रही है, जिसके तहत राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए), पंजाब ने लाभार्थियों को आधिकारिक पोर्टल से अपना हेल्थ कार्ड डिजिटल रूप से डाउनलोड करने में सक्षम बनाया है।
 
इस सुविधा के तहत पात्र लाभार्थियों को अब केवल हेल्थ कार्ड की प्रति प्राप्त करने के लिए किसी केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
 
लाभार्थी का वेरिफिकेशन/ई-केवाईसी और फोटो की प्रतिक्रिया पूरी होने के बाद हेल्थ कार्ड ऑनलाइन देखा और डाउनलोड किया जा सकेगा, इसे मोबाइल फोन में सुरक्षित रखा जा सकता है या भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट भी किया जा सकता है।
 
*हेल्थ कार्ड प्राप्त करने के तीन आसान चरण*
 
*1*- *विवरण दर्ज करें*
लाभार्थी अपनी फैमिली आईडी, हेल्थ कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर या आधार नंबर का उपयोग करके अपना पारिवारिक रिकॉर्ड खोज सकते हैं।
 
*2*- *सुरक्षित ओटीपी सत्यापन*
लाभार्थी पंजीकृत मोबाइल नंबर/आधार विवरण से जुड़े ओटीपी-आधारित वेरिफिकेशन के माध्यम से प्रमाणीकरण पूरा कर सकते हैं।
 
*3*- *हेल्थ कार्ड डाउनलोड करें*
 
सफल प्रमाणीकरण के बाद, वेरीफाई किए हुए हेल्थ कार्ड को देखा और पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड किया जा सकता है। इससे लाभार्थी अपने मोबाइल फोन में इसकी डिजिटल प्रति सुरक्षित रख सकते हैं या प्रिंटेड प्रति प्राप्त कर सकते हैं।
 
*महत्त्वपूर्ण*: *डाउनलोड करने से पहले ई-केवाईसी पूरा करें*
 
लाभार्थियों को हेल्थ कार्ड डाउनलोड करने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका फोटो-आधारित वेरिफिकेशन/ई-केवाईसी पूरा हो चुका है।
 
डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से लाभार्थी परिवार के सदस्यों की अपडेट की गई फोटो को वेरीफाई कर सकते हैं और कार्ड जनरेट करने से पहले आवश्यक प्रमाणीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
 
यह एक महत्त्वपूर्ण सुरक्षा उपाय है: आवश्यक वेरिफिकेशन पूरा किए बिना केवल कार्ड डाउनलोड कर लेना लाभार्थी की प्रमाणीकरण प्रक्रिया पूरी होने का विकल्प नहीं है।
 
*मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत बड़ी सुविधा*
 
डिजिटल कार्ड की सुविधा मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं में एक और महत्त्वपूर्ण वृद्धि है। पंजाब की यह स्वास्थ्य पहल प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹10 लाख तक का कैशलेस उपचार कवरेज प्रदान करती है।
 
मुख्यमंत्री सेहत योजना न केवल परिवारों को बड़े चिकित्सा खर्चों के विरुद्ध वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर रही है, बल्कि इस तरह की पहल स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया को भी परिवारों के लिए आसान बना रही है।
 
मोबाइल फोन के माध्यम से सुरक्षित रूप से हेल्थ कार्ड तक पहुँच होने से काग़ज़ी कार्रवाई कम होगी, अनावश्यक रूप से केंद्रों पर जाने की आवश्यकता घटेगी और स्वास्थ्य सेवाओं की ज़रूरत के समय आवश्यक दस्तावेज़ तक तेज़ी से पहुँच सुनिश्चित होगी।
 
*अपना कार्ड तैयार रखें* — *कभी भी, कहीं भी*
 
डाउनलोड किए गए हेल्थ कार्ड को लाभार्थी:
 
* अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित रख सकते हैं
* अपने रिकॉर्ड के लिए इसकी प्रिंटेड प्रति रख सकते हैं
* आवश्यकता पड़ने पर परिवार के सदस्यों के साथ इसकी प्रति साझा कर सकते हैं
* पात्र स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेते समय कार्ड प्रस्तुत कर सकते हैं
 
*मानवीय प्रभाव वाली डिजिटल स्वास्थ्य पहल*
 
यह कदम मुख्यमंत्री सेहत योजना के व्यापक उद्देश्य को दर्शाता है: स्वास्थ्य सुरक्षा को न केवल व्यापक बनाना, बल्कि इसे लोगों के लिए अधिक सुलभ भी बनाना। ₹10 लाख के वार्षिक पारिवारिक स्वास्थ्य कवरेज से लेकर आसान डिजिटल कार्ड-एक्सेस सुविधा तक, पंजाब की स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था सेवा वितरण में सुविधा और पहुँच को लगातार केंद्र में रख रही है।
 
*आधिकारिक एसएचए पंजाब पोर्टल पर पहुँचें*
 
लाभार्थियों को इस सेवा के लिए केवल राज्य स्वास्थ्य एजेंसी, पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करना चाहिए और किसी भी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा नहीं करना चाहिए।
 
आधिकारिक पोर्टल: https://sha.punjab.gov.in/shapunjab/

-mukhmantrisehatyojana-punjabhealth-sha-Punjab-healthcard-digitalhealth



TOP HEADLINES


वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के स
*father-son Duo Among Five Held With Assault Rifle, 2
पंजाब बंद का मिला-जुला असर, कई जिलों में बाजार बंद- सड
पंजाब में नशों के खिलाफ होगी जंग तेज, भगवंत मान सरकार
हरियाणा के 18 ड्राई पोर्ट्स पर स्वीडन के साथ मिलकर काम
फाजिल्का में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए
हरियाणा में अब तक 15.52 लाख मीट्रिक टन धान की सरकारी ख
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेगी हरि
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों को सौंपी फसल बी
करनाल में 10.38 करोड़ रुपये लागत से बनेगी पिचोलिया हेड
रूस के प्रतिनिधिमंडल ने ड्रोन निर्माण और संचालन पर मुख
सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्
तरनतारन में 15 किलो हेरोइन के साथ हेड कांस्टेबल गिरफ्त
अगर विरोधी सत्ता में आए तो क्लीनिक, स्वास्थ्य योजना, म
*चंडीगढ़ में लॉन्च हुआ टाइगर टीवी, पंजाबी और हिंदी मनो
*वित्त मंत्री चीमा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारिय
*मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई स
परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की लड़ाई
*पठानकोट में सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से संबं
*पंजाब में 154 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52421133

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us