हरियाणा युवा कांग्रेस का कल मुख्यमंत्री आवास के घेराव का ऐलान

Sep6,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


          राजेंद्र सिंह जादौन 
चंडीगढ़, 6सितंबर। हरियाणा युवा कांग्रेस ने शुद्धिकरण के विरोध ओर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए भर्ती किए गए युवाओं को नियमित करने की मांग को लेकर मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के चंडीगढ़ आवास संत कबीर कुटीर का घेराव करने का ऐलान किया है। इस घेराव का नेतृत्व करने के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष उदयभानु चिब भी चंडीगढ़ आयेंगे।
      हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रभारी  सत्यवान गहलोत  एवं हरियाणा युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सोमिल सधूँ  ने यहां हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए  ये ऐलान किया।उन्होंने कहा कि घेराव का नेतृत्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिभ करेंगे।
युवा कांग्रेस नेताओं ने बताया कि  मंगलवार को हरियाणा कांग्रेस प्रभारी  संजय दत्त , हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र जी एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  उदय भानु चिब जी के नेतृत्व में चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
 यह घेराव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी  पर दर्ज की गई झूठी एफ आई आर के विरोध में तथा हरियाणा  कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों को पक्की नौकरी देने की मांग को लेकर किया जाएगा। हरियाणा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में घेराव में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
हरियाणा युवा कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। साथ में हरियाणा प्रदेश महासचिव प्रदीप चौधरी, ज़िलाध्यक्ष शुभम नाहर, ज़िलाध्यक्ष सुमित मढाण मौजूद रहे।

-haryanayouthcongress-nayabsinghsaini-haryanacongress-youthemployment-haryanakaushalrozgar-



TOP HEADLINES


पंजाब बंद का मिला-जुला असर, कई जिलों में बाजार बंद- सड
पंजाब में नशों के खिलाफ होगी जंग तेज, भगवंत मान सरकार
हरियाणा के 18 ड्राई पोर्ट्स पर स्वीडन के साथ मिलकर काम
फाजिल्का में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए
हरियाणा में अब तक 15.52 लाख मीट्रिक टन धान की सरकारी ख
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेगी हरि
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों को सौंपी फसल बी
करनाल में 10.38 करोड़ रुपये लागत से बनेगी पिचोलिया हेड
रूस के प्रतिनिधिमंडल ने ड्रोन निर्माण और संचालन पर मुख
सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्
तरनतारन में 15 किलो हेरोइन के साथ हेड कांस्टेबल गिरफ्त
अगर विरोधी सत्ता में आए तो क्लीनिक, स्वास्थ्य योजना, म
*चंडीगढ़ में लॉन्च हुआ टाइगर टीवी, पंजाबी और हिंदी मनो
*वित्त मंत्री चीमा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारिय
*मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई स
परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की लड़ाई
*पठानकोट में सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से संबं
*पंजाब में 154 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए
मानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परवि
गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में एचआईवी/एड्स एवं नशा मु

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52420493

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us