, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर*
*तीन AC व 50,000 रुपये नगद राशि बरामद*
कालांवाली,डबवाली (पवन शर्मा) पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के कुशल निर्देशन में डबवाली पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में धरपकड़ जारी है । जिसके तहत चौकी कालांवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुकान से AC गबन करने के मामले में संलिप्त दो आरोपियों अमृतपाल व अमृतपाल सिंह उर्फ मनिन्द्र सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 26.05.2026 को चौकी कालांवाली में शिकायत प्राप्त हुई कि बस स्टेंड मंडी कालांवाली पर स्थित एक दुकान से 20 AC दुकान पर काम करने वाले लड़कों ने गबन कर लिए । जिसके संबंध में थाना कालांवाली में भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । चौकी कालांवाली पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया । आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर तीन दिन का रिमांड प्राप्त किया गया । रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों के कब्जे से अब तक तीन एसी व 50,000 रुपये की नगद राशि भी बरामद की गई है । रिमांड अवधि के दौरान गहन पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है । जो इस मामले में किसी अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके ।