एक आरोपी से 4 ग्राम हेरोइन दूसरे से 24 बोतल चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद
*लुधियाना 27 मई (पारस दानिया): कमिश्नरेट के थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हेरोइन तस्कर और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी से 4 ग्राम हेरोइन और दूसरे से चंडीगढ़ मार्का की 24 बोतलें शराब बरामद हुई हैं।
मामले की जानकारी देते हुए थाना डिवीजन 4 के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर लुधियाना आईपीएस स्वपन शर्मा के निर्देशों पर और एडीसीपी-1 समीर वर्मा एवं एसीपी सेंट्रल के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कामयाबी हासिल की है। पहले मामला में उनकी पुलिस पार्टी ने 4 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी को काबू किया है। 26 मई 2026 को HC हरदीप सिंह पुलिस पार्टी और तफ्तीश किट के साथ मालीगंज चौक, लुधियाना में गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सूचना पर आरोपी साहिल शर्मा उर्फ सनी को किला मोहल्ला, पुराने किले के अंदर से काबू किया गया। आरोपी हेरोइन बेचने का आदी है। तलाशी लेने पर उसके पास से 4 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। तुरंत कार्रवाई करते आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 86, दिनांक 26 मई 2026 को धारा 21, 61, 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान साहिल शर्मा उर्फ सनी पुत्र जसवंत राय के रूप में है जो गुरु गोबिंद सिंह नगर, डाबा लुहारा रोड़ का रहने वाला है।
*दूसरे मामले में उनकी पुलिस पार्टी ने 24 बोतल चंडीगढ़ मार्का शराब समेत एक आरोपी को काबू किया है। 26 मई 2026 को HC नरिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ वेद मंदिर चौंक में गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर आरोपी सिकंदर चावला को किला मोहल्ला, पुराने किले के अंदर से काबू किया गया। आरोपी नाजायज शराब बेचने का धंधा करता है। उसके पास से WAZIR DELUX WHISKY मार्का की 24 बोतलें शराब बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 87, दिनांक 26-05-2026 को धारा 61-1-14 एक्साइज एक्ट, 112(2) BNS के तहत दर्ज किया गया है। सिकंदर चावला पुत्र मोहन लाल, निवासी बेली राम चौक, छावनी मोहल्ला के रूप में है। एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। एक मामले में आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है, जबकि दूसरे को पूछताछ के बाद ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा जाएगा।