*पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8वीं से 12वीं तक के दाखिले की आखिरी तारीख बढ़ाई, अब 8 अगस्त 2026 तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन*
Jul21,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Mohali
*चंडीगढ़/लुधियाना:* पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड PSEB ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले, रजिस्ट्रेशन और कंटीन्यूएशन को लेकर अहम सूचना जारी की है। बोर्ड ने 8वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
बोर्ड के अनुसार अब 8वीं से 12वीं कक्षाओं में दाखिले की अंतिम तिथि *24 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 8 अगस्त 2026* कर दी गई है।
*बोर्ड ने ये जरूरी बातें बताईं:*
- *Unified Student Registration Portal* पर छात्रों की एंट्री 8 अगस्त 2026 तक की जा सकती है।
- जिन स्कूलों ने पहले ही फीस का चालान जनरेट कर लिया है, उन्हें चालान की वैध तिथि तक ही फीस जमा करवानी होगी।
- चालान की वैध तिथि में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। तिथि खत्म होने के बाद ही नया चालान जनरेट किया जा सकेगा।
- जिन छात्रों ने एक स्कूल से दूसरे स्कूल में दाखिला लिया है, उनके लिए स्कूल से स्कूल ट्रांसफर करवाना अनिवार्य है।
बोर्ड ने साफ किया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/कंटीन्यूएशन और फीस जमा करवाने की तिथि में भी बदलाव किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए छात्र और स्कूल PSEB की आधिकारिक वेबसाइट *pseb.ac.in* पर जा सकते हैं।
यह सूचना पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन *डॉ. अमरपाल सिंह* द्वारा जारी की गई है।
Dr-Amarpal-Singh-Chairman-Punjab-School-Education-Board-Mohali