*पठानकोट में सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से संबंधित एक महिला सहित दो संचालक काबू; 7.8 किलो हेरोइन बरामद*

Oct14,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Pathankot/chandigarh


*नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए डिजिटल सबूतों, खेपों की वीडियो और वित्तीय लेन-देन संबंधी विवरणों की जांच की जा रही है : डीजीपी गौरव यादव*

*पाकिस्तानी मार्किंग वाली मोहर लगे पैकेट भी बरामद किए गए: एसएसपी मनप्रीत सिंह*


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए पठानकोट पुलिस ने दो-चरणों में चलाए ऑपरेशन के दौरान एक महिला सहित दो संचालकों को 7.823 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करके सीमा पार से चल रहे हेरोइन तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरपंथ निवासी गांव वडाला, अमृतसर ग्रामीण और उसकी साथी हरमनजीत कौर निवासी ध्यानपुर, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस नेटवर्क की आगे-पीछे की कड़ियों का पता लगाने, वित्तीय लेन-देन की जांच करने और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के लिए डिजिटल और तकनीकी विश्लेषण सहित आगे की जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए, वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी) पठानकोट मनप्रीत सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, स्पेशल ब्रांच पठानकोट की एक टीम ने संदिग्ध गुरपंथ को काबू किया और उसके पास से 590 ग्राम हेरोइन बरामद की।

उन्होंने बताया कि उससे लगातार की गई पूछताछ और उसके मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच के बाद, पुलिस टीमों ने सुराग हासिल किए और फतेहगढ़ चूड़ियां में एक किराए के मकान पर छापा मारा। उन्होंने आगे बताया कि इस छापे के दौरान उसकी महिला साथी, हरमनजीत कौर को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 7.233 किलोग्राम और हेरोइन बरामद की गई, जिससे कुल बरामदगी 7.823 किलोग्राम हो गई।

एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सीमा पार संबंधों का खुलासा हुआ और पाकिस्तानी मार्किंग वाली विशेष मोहर लगे पैकेट भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके डिजिटल और तकनीकी संपर्कों की जांच की जा रही है। इसके अलावा नशीले पदार्थों की खेपों से संबंधित वीडियो के साथ-साथ वित्तीय लेन-देन और खातों के विवरण भी सामने आए हैं, जिनसे और अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

इस संबंध में थाना सदर, पठानकोट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत दिनांक 12.10.2026 को एफआईआर नंबर 155 दर्ज की गई है।

-pathankotpolice-heroinsmuggling-crossborderdrugsmuggling-punjabpolice-yudhnasheanvirudh



TOP HEADLINES


किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: म
झोटा हत्याकांड: सरकार और इंसाफ कमेटी की बैठक बेनतीजा,
पंजाब विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, सुखपाल खैहरा स
'वोट-चोरी' लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एस.आई.आर. को तु
सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों क
भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों
14 हज़ार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 80 प्रतिशत खेतों तक
दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला
दिशा – एन इनिशिएटिव के अंतर्गत इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑ
एसआईआर खुद करवाई, सवाल भी खुद उठा रहे हैं मान: केवल ढि
*पंजाब विधान सभा द्वारा एस.आई.आर. के तहत योग्य नागरिको
मोगा से पंजाब भाजपा को मिली मजबूती: अकाली नेता और वरिष
*पंजाब विधान सभा द्वारा आपत्तिजनक शब्दावली के मामले मे
चंडीगढ़ की एमएलए हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रु
निजी बिजली कंपनी को लाइसेंस देने के विरोध मे उतरा पाव
**मुक्तसर साहिब से अकाली नेता भाजपा में शामिल, प्रदेश
पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर को लगाए ज
विधानसभा का बहिष्कार करने पर विपक्ष को सीएम भगवंत मान
शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जापानी टीम क
पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; मुख

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52599352

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us