लुधियाना सेंट्रल जेल में चेकिंग के दौरान दो हवालातियों से नशीला पदार्थ बरामद
Sep6,2026
| Paras Dania | Ludhiana
लुधियाना, 6 सितंबर (पारस दानिया): केंद्रीय जेल लुधियाना में नियमित चेकिंग के दौरान दो हवालातियों के पास से नशीला पदार्थ बरामद होने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, जेल में चेकिंग के दौरान हवालाती सुनील के पास से 13 ग्राम सफेद रंग का संदिग्ध नशीला पदार्थ, जबकि हवालाती रोहित के पास से 27.5 ग्राम काले रंग का संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
इस संबंध में केंद्रीय जेल लुधियाना के सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखपाल सिंह की ओर से भेजी गई शिकायत के आधार पर थाना डिवीजन नंबर 7 में मामला दर्ज किया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
जांच अधिकारी एएसआई दविंदर पाल के अनुसार, मामले में मुकदमा नंबर 217, दिनांक 05-09-2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं तथा पंजाब प्रिजन्स एंड करेक्शनल सर्विसेज एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक दोनों हवालातियों की पहचान सुनील पुत्र नानकू शुक्ला और रोहित पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। मामले में आगे की जांच के लिए दोनों को अदालत के समक्ष पेश कर प्रोडक्शन वारंट के जरिए पूछताछ की जाएगी।
जेल प्रशासन और पुलिस मामले में बरामद पदार्थ के स्रोत तथा जेल परिसर में इसकी पहुंच को लेकर भी जांच कर रही है।
-ludhianacentraljail-ludhiananews-punjabnews-ludhianapolice-drugrecovery